फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two linemen who were repairing the transformer got burnt after switching on the electricity.

Pilibhit News: बिजली चालू कर देने से ट्रांसफार्मर ठीक कर रहे दो लाइनमैन झुलसे

Tue, 19 Sep 2023 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 19 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two linemen who were repairing the transformer got burnt after switching on the electricity.
पीलीभीत। शटडाउन लेकर ट्रांसफार्मर ठीक कर रहे दो लाइनमैन उपकेंद्र से बिजली चालू कर देने से गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से एक को हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव संडा निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह पॉवर कारपोरेशन में प्राइवेट लाइनमैन हैं। सोमवार को वह अपने गांव निवासी लाइनमैन चंद्रप्रकाश, राजेश कुमार के साथ गांव मेवातपुर में टांसफार्मर में आई खराबी ठीक करने गए थे। इसके लिए शाम तीन बजे दहगला उपकेंद्र के एसएसओ से शटडाउन लिया था। इसके बाद तीनों लोग टांसफार्मर पर चढ़कर मरम्मत करने लगे।
विज्ञापन

शटडाउन वापस लिए बगैर ही 4:18 बजे एसएसओ ने लाइन जोड़ दी। इससे करंट लगने से चंद्रप्रकाश और सुनील झुलस कर नीचे गिर गए। बिजलीकर्मियों ने अधिकारियों को सूचना दी। झुलसे लाइनमैनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चंद्रप्रकाश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed