फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two kilos of hashish smuggler caught in Uttarakhand

दो किलो चरस के साथ उत्तराखंड के तस्कर पकड़े

Mon, 25 Jan 2016 11:18 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Mon, 25 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two kilos of hashish smuggler caught in Uttarakhand
पुलिस ने चूका बाजार की घेराबंदी कर बाइक से आ रहे उत्तराखंड के थाना नानकमत्ता के गांव बिजुआ निवासी बलविंदर सिंह उर्फ बिट्टू और जसवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के पास से दो किलोग्राम चरस, एक तमंचा, एक चाकू बरामद किया है। उनकी बाइक भी कब्जे में ले ली है। पुलिस की मानें तो दोनों थाना हजारा क्षेत्र के मोतियाघाट के रास्ते नेपाल से तस्करी कर चरस उत्तराखंड ले जा रहे थे।
विज्ञापन

एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि सोमवार सुबह खबर मिली थी कि बाइक पर सवार दो युवक जंगल के रास्ते चरस लेकर माधोटांडा की ओर आ रहे हैं। सूचना पर दरोगा जसपाल सिंह ने चूका बाजार में घेराबंदी कर एक बाइक को रोककर तलाशी ली तो दो किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने बाइक पर सवार बलविंदर सिंह उर्फ बिट्टू और जसवंत सिंह को हिरासत में ले लिया। उनके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस और एक चाकू भी बरामद हुआ। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह नेपाल से चरस लेकर थाना हजारा क्षेत्र के मोतियाघाट से निकले थे और पीलीभीत टाइगर रिजर्व के रास्ते चूका होते हुए उत्तराखंड जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed