फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two killers arrested, sections also increased in the trial

दो हत्यारोपी गिरफ्तार, मुकदमे में धाराएं भी बढ़ाई

Sun, 27 Feb 2022 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Two killers arrested, sections also increased in the trial
पूरनपुर। मुखबिरी के शक में युवक की हत्या के मामले में नामजद दूसरे दो आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दर्ज रिपोर्ट में एकराय होकर हत्या करने, साक्ष्य मिटाने की धारा बढ़ा दी गई। हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर चारों आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

शेरपुरकलां निवासी दिन्ना खां का मंगलवार अपरान्ह तीन बजे अपहरण कर हरीपुर जंगल में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शुरू में गुमशुदगी और बृहस्पतिवार को दिन्ना के भाई सरकार हुसैन की ओर से गांव निवासी फरहान, फरमान, रेहान, आरिफ खां पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की। रेहान और आरिफ की निशा देही पर पुलिस ने शुक्रवार को दिन्ना खां का शव हरीपुर जंगल में एक स्थान से बरामद किया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिवार वालों को सौंप दिया। पुलिस को दिन्ना के शव के पास से चाकू मिला था।
विज्ञापन

जिससे दिन्ना के दाहिने हाथ की नसें काटी गई थी। पुलिस ने रेहान और आरिफ की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त किया गया तमंचा और दो कारसूत बरामद कर लिए। जांच के बाद पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट में एक राय होकर हत्या करने और साक्ष्य मिटाने की धारा बढ़ा दी। शनिवार को नामजद आरोपी फरहान और फरमान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि चारों आरोपियों को शनिवार को चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरिफ और रेहान पहले भी जा चुके है जेल - कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि रेहान और आरिफ चाचा-भतीजे है। आरिफ जानलेवा हमला के प्रयास में दो बार जबकि रेहान एक बार जेल जा चुका है।
जंगली जानवर के डर से लाश चेन से बांधी - जंगल में लाश ढुंढवाने के लिए पुलिस के साथ कुछ युवक भी जंगल पहुंच गए थे। लाश खोजते समय युवकों में भालू दिखने पर भगदड़ मच गई थी। हालांकि शोर-शराबा पर भालू दूसरी ओर चला गया था। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि हत्या के बाद आरोपियों ने लाश को बाइक की चेन से पेड़ से इसलिए बांध दिया था कि जंगली जानवर लाश को खींचकर कहीं खुले स्थान में न ले जाए और हत्या का राज खुल न जाए।

घटना के बाद दिन्ना की जानकारी करने उसके घर गया था आरोपी - रेहान और दिन्ना की करीबी थी। जबकि उसका चाचा आरिफ उससे रंजिश मानता था। इसको लेकर रेहान ही उसे घर से बुलाकर ले गया था। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि 22 फरवरी को ही उसकी हत्या की गई। 23 फरवरी को रेहान बचने को दिन्ना के घर गया था और दिन्ना के न दिखने की बात उसकी पत्नी से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed