फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two friends drowned while taking bath in Kharja canal in Pilibhit

Pilibhit News: खारजा नहर में नहाते समय डूबे दो दोस्त, पीएसी और एसएसबी के जवान तलाश में जुटे

Sun, 11 Jun 2023 03:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 11 Jun 2023 03:36 PM IST
सार

पीलीभीत में गभिया सहराई गांव के छह दोस्त खारजा नहर में नहाने गए थे। नहाते समय दो दोस्त गहरे पानी में जाने से डूब गए। उनका अब तक कोई पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन
Two friends drowned while taking bath in Kharja canal in Pilibhit
नहर किनारे जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के शारदा सागर डैम से निकलने वाली सब्सिडी हरदोई ब्रांच नहर (खारजा नहर) में रविवार को नहाते समय गभिया सहराई गांव निवासी दो दोस्त गहरे पानी में जाने से डूब गए। उनके साथ आए युवकों की जानकारी पर ग्रामीण जुटे गए। दोनों दोस्तों को तलाश करने के लिए पीएसी और एसएसबी की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दुल्हन ने कर दिया कांड: शादी के चार दिन बाद पति गया बाजार, विवाहिता कर बैठी यह बड़ी 'गलती'
विज्ञापन

 
माधोटांडा क्षेत्र के गांव गभिया सहराई निवासी प्रसनजीत (22) रविवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के ही शिवम (21) प्रोहित, गोपाल और शक्ति फार्म निवासी अभय, धीरज के साथ शारदा डैम से निकलने वाली सब्सिडी हरदोई ब्रांच नहर में नहाने पहुंचे थे। छह दोस्तों में सिर्फ प्रोहित तैरना जानता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसएसबी के जवान 

पुल के नजदीक सभी नहर के पानी में उतरकर नहाने लगे। कुछ देर बाद प्रसनजीत और शिवम गहने पानी की ओर पहुंच गए। दोनों पानी में डूबने लगे। डूबता देख साथी दोस्तों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर नजदीक में ही स्थित चैक पोस्ट के एसएसबी जवान मौके पर पहुंचे।


ये भी पढ़ें- चरित्र पर शक: 10 साल की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, पूजा ने परिवार ठुकराकर की थी शादी, पति बोला- वो बेवफा थी...

हालांकि तबतक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। सूचना के बाद परिजन समेत ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। नहर को बंद कराकर दनों युवकों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। नहर को बंद कराने के लिए ग्रामीणों ने अफसरों के अलावा विधायक बाबूराम पासवान से भी संपर्क किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed