फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two female doctors in Bisalpur Suspension of the instructions

बीसलपुर में दो महिला डॉक्टरों  के निलंबन के दिए निर्देश

Mon, 16 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Mon, 16 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two female doctors in Bisalpur Suspension of the instructions
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
- मुख्यमंत्री के निर्देश पर आई टीम को मिलीं तमाम खामियां
विज्ञापन

- स्कूलों में अव्यवस्थाएं मिलने पर लगाई फटकार

मुख्यमंत्री के निर्देश पर लखनऊ से आई विधानमंडल महिला एवं बाल विकास समिति के तीन सदस्यीय टीम को सरकारी अस्पतालों और परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण में तमाम खामियां मिलीं। सीएचसी बीसलपुर में दो महिला डॉक्टर के गैरहाजिर मिलने पर एसीएमओ को निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला अस्पताल में वार्ड में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। शाम को कारागार का निरीक्षण करने के बाद टीम बरेली रवाना हो गई।
समिति की सभापति आशा किशोर के नेतृत्व में आई टीम को जिला महिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान वार्ड में गंदगी देखने को मिली, जिस पर टीम सदस्यों ने कड़ी नाराजगी जताई। वार्ड में भर्ती महिलाओं से दवा समेत भोजन और अन्य सुविधाओं के बावत पूछताछ की। पोषण पुनर्वास केंद्र का भी निरीक्षण किया। जहां मौजूद डॉक्टर ने केंद्र में आठ कुपोषित बच्चे भर्ती होने की जानकारी दी। टीम ने भर्ती बच्चों की माताओं से दवा आदि की जानकारी ली। वहीं एक बेड पर दो-दो बच्चे मिलने पर टीम सदस्यों ने डॉक्टर की फटकार लगाई। निरीक्षण के बाद सभापति आशा किशोर ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिषदीय स्कूलों, अस्पतालों, आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों को धनराशि मिल रही है या नहीं व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया है। बीसलपुर में दो महिला डॉक्टरों की लापरवाही मिली है। उनके निलंबन को कहा है। निरीक्षण रिपोर्ट सौंपने के बाद ही कार्रवाई होगी। टीम कारागार का निरीक्षण करने के बाद बरेली रवाना हो गई। टीम में सभापति के अलावा समिति सदस्य विधायक गोरखपुर राजमति निषाद, सदस्य व विधायक शकुंतला देवी, समिति अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह, अपर निजी सचिव संदीप शर्मा, सीपी त्रिपाठी, वाईवी सिंह शामिल रहे। इस मौके पर सीएमओ डॉ. ओपी सिंह, सीएमएस डॉ. अनीता चौरसिया, डॉ. सीबी चौरसिया, बीईओ उमेश गौतम, नजाकत खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीसलपुर। लखनऊ से आई विधानमंडल महिला एवं बाल विकास समिति की टीम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय खनंका के समीप गदंगी मिलने पर हेडमास्टर मोहनलाल से नाराजगी जताई। इसी गांव में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र में व्यवस्थाएं दुरुस्त न मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री की जमकर फटकार लगाई। प्राथमिक विद्यालय अहिरपुरा नगला में कमजोर बच्चों को अलग न बिठाने पर प्रधानाध्यापिका बीना सक्सेना से नाराजगी जताई। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान कुछ मरीजों ने दवा कम देने, बाहर से दवा मंगवाने की शिकायत की। महिला चिकित्साधिकारी कक्ष बंद मिलने पर अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने बताया कि महिला चिकित्साधिकारी मोनिका अग्रवाल एक सप्ताह से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रही हैं। महिला चिकित्साधिकारी अंजू सिंह कोर्ट में गवाही देने गई हैं, जिस पर टीम के सम्मन मांगने पर डॉक्टर सम्मन नहीं दिखा सके। टीम ने एसीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी को दोनों महिला डॉक्टरों के खिलाफ निलंबन करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार एमआर थारू, बीईओ उमेश गौतम, विनोद गंगवार, डीएल राना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरखेड़ा में यहां भी टीम ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर जननी सुरक्षा योजना के रजिस्टर की जांच की, जिसमें लाभार्थियों के मोबाइल नंबर दर्ज न मिलने पर नाराजगी जताई। जांच के दौरान तीन मई को ग्राम गाजीपुर कुंडा की हीराकली, विमला देवी व बेनीपुर की पूनम को दी जाने वाली धनराशि अंकित न मिलने पर एमओआईसी डॉ. आरके सिंह की फटकार लगाई। एमओआईसी ने लाभार्थियों को अभी तक भुगतान होने की बात स्वीकारी। गत वर्ष का रजिस्टर मंगाकर जांच की। जिसमें लाभार्थी राधा सहित कई अन्य के भुगतान न होने का मामला प्रकाश में आया। जिस पर टीम ने लाभार्थियों की सूची मोबाइल नंबर समेत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed