फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two entry gates can be opened in PTR

Pilibhit News: पीटीआर में खुल सकते हैं दो प्रवेश द्वार

Wed, 09 Oct 2024 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two entry gates can be opened in PTR
पीलीभीत। पर्यटन सत्र के दौरान सैलानियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके लिए पर्यटन से जुड़े दो नए प्रवेश द्वार खोलने पर मंथन कर अफसरों ने मुख्यालय भी पत्राचार किया है। उम्मीद है कि नए सत्र में सैलानियों को इसका लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की पहचान पर्यटन के रूप में न सिर्फ देश, बल्कि विदेशों में भी बढ़ी है। महोफ रेंज में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच का नजारा और हरियाली के बीच घूमते बाघों के दीदार सैलानियों को पसंद आते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कई अन्य स्थल भी हैं जो सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहते हैं। पर्यटन सत्र की शुरुआत 15 नवंबर से होती है। इसके बाद छह माह तक सैलानियों की आमद से जंगल क्षेत्र गुलजार रहता है। अब तक पीटीआर आने वाले सैलानियों के लिए महोफ रेंज के वनकटी एक नंबर गेट के अलावा मुस्तफाबाद गेस्टहाउस के पास गेट नंबर दो से ही प्रवेश दिया जाता है। इससे सैलानियों को असुविधा भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अफसरों ने दो नए प्रवेश द्वार खोलने पर विचार कर मुख्यालय से पत्राचार किया है।। हालांकि अब तक कोई निर्णय नहीं हो सका है। उम्मीद जताई जा रही है कि दो नए प्रवेश द्वार खुलने से सैलानियों को लाभ मिल सकता है।

महोफ और बराही रेंज में प्रवेश द्वार खुलने की संभावना
पीटीआर में दो नए प्रवेश द्वार खोलने को लेकर महोफ और बराही रेंज को उचित माना गया है। इन दो रेंजों के क्षेत्र में ही पर्यटन के चिह्नित प्वाइंट हैं, जहां जंगल सफारी वाहन से सैलानियों को घुमाया जाता है। पूर्व में बराही रेंज में स्थित सप्तसरोवर के लिए अलग से प्रवेश द्वार बनाने की बात चली थी, लेकिन उस पर अमल नहीं हो सका था। नए गेट खुलने से सैलानियों को पर्यटन स्थल तक पहुंचने पर आसानी होगी।


सैलानियों की सुविधा के लिए महोफ रेंज में प्रवेश द्वार खोलने पर विचार किया जा रहा है। इसको लेकर मुख्यालय स्तर पर भी पत्राचार किया गया है। निर्णय होने पर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। - मनीष सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed