{"_id":"5fef6fa98ebc3e40fd314cc5","slug":"two-dead-in-truck-and-bus-collision-on-assam-highway-pilibhit-news-bly432151969","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम हाईवे पर ट्रक और बस की टक्कर में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम हाईवे पर ट्रक और बस की टक्कर में दो लोगों की मौत
विज्ञापन
पूरनपुर। भीषण कोहरे के चलते असम हाईवे पर निजी बस और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में बस हेल्पर और ट्रक चालक के भाई की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे शव और घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला गया। फिर घायलों को अस्पताल और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। यहां बता दें कि यात्रियों को लेकर निजी बस जालंधर से पलिया जा रही थी, जबकि ट्रक सिद्धार्थनगर से पशुओं को लेकर मेरठ जा रहा था।
हादसा असम हाईवे पर गांव कढेरचौरा के पास शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे हुआ। पंजाब से पलिया जा रही निजी बस और सिद्धार्थनगर से मेरठ जा रहे पशुओं से लदे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। कोहरे की वजह से वाहनों का अंदाजा नहीं लग सका था और दोनों वाहन तेज रफ्तार थे। टक्कर लगने के बाद दोनों वाहनों का अगला हिस्सा एक दूसरे में घुस गया। वाहनों के क्षतिग्रस्त होने के बाद उसमें सवार लोग फंस गए। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला। हादसे में पंजाब के जालंधर निवासी सुरजीत सिंह (50) और जालंधर निवासी संताप सिंह की पत्नी लखवीर कौर (52), मेरठ के श्यामनगर निवासी समीर, मेरठ के हापुड़ चुंगी निवासी शाहिद, ट्रक चालक मेरठ के नवादा सरदाना निवासी रविंद्र घायल हो गए।
हादसे में दोनों वाहनों में बस का हेल्पर लखीमपुर खीरी के गोला लालहपुर निवासी अमित राठौर (25), ट्रक मालिक का भाई मेरठ निवासी आफताब (30), ट्रक का हेल्पर मेरठ के सिद्धार्थनगर निवासी समीर वाहनों में बुरी तरह फंसे थे। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद वाहनों को काटकर उन्हें निकाला गया। फिर सीएचसी भेज दिया। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने अमित राठौर और आफताब को मृत घोषित कर दिया। घायल समीर और लखवीर कौर को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। हादसा में ट्रक में लदे कई पशु घायल हो गए। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। वाहन पुलिस के कब्जे में हैं। शवों का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
क्रेन से वाहनों को खींचकर किया गया अलग
घटना से असम हाईवे पर घंटों जाम लगा रहा। हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा एक-दूसरे वाहन में घुस गया था। वाहनों को अलग करने के लिए क्रेन बुलाई गई। क्रेन से दोनों वाहनों को खींचकर अलग किया गया। इसके बाद गैस कटर से वाहनों को काटकर करीब चार घंटे बाद फंसे लोगों को निकाला जा सका। जाम के झाम से लोगों को भारी असुविधा हुई।
तीन भाइयों में मझला था अमित
हादसा की सूचना पर अमित राठौर के परिवार के लोग तो सीएचसी पहुंच गए। मगर आफताब के परिवार वाले सीएचसी नहीं पहुंच सके। अमित राठौर अपने तीन भाइयों में मझला और अविवाहित था। आफताब सात भाई थे।
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
पूरनपुर। असम हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत में इलाज को बरेली ले जाए गए गांव मुरादपुर निवासी जदवीर सिंह की इलाज के दौरान बरेली में मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे असम हाईवे के गोमती गुरुद्वारा के पास हुआ था। गांव मुरादपुर निवासी जदवीर (20) और गांव निवासी नितिन (21) बाइक से गांव आमडार जा रहे थे। दोनों को सड़क पर लहूलुहान पड़ा देख राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया था। जदवीर की बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।