फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two day training of Meena Manch started

Pilibhit News: दो दिवसीय मीना मंच का प्रशिक्षण शुरू

Fri, 31 Jan 2025 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 31 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two day training of Meena Manch started
अमरिया ब्लॉक संसाधन केंद्र पर प्र​शिक्षण में मौजूद ​शिक्षक।स्रोत:​शिक्षक
अमरिया। ब्लाॅक संसाधन केंद्र पर बृहस्पतिवार को दो दिवसीय मीना मंच सुगम कर्ता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विकास क्षेत्र के प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय, कस्तूरबा गांधी विद्यालय से एक-एक शिक्षक ने प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षक निधि मिश्रा एवं संगीता वर्मा ने जेंडर स्टीरियो टाइप, मीना मंच, पोषण व स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी। शिक्षक-शिक्षिकाओं को आत्मरक्षा की जानकारी देते हुए महिला हेल्पलाइन आदि के बारे में जागरूक किया गया। प्रत्येक विद्यालय में मीना मंच का गठन करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन

----
मीना मंच के गठन और पावर एंजल के कार्याें की दी जानकारी
- ब्लॉक संसाधन केंद्र बिलसंडा में दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। ब्लाक संसाधन केंद्र बिलसंडा पर चल रहे दो दिवसीय पावर एंजेल प्रशिक्षण का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी बिलसंडा शिव शंकर मौर्य ने कहा कि प्रशिक्षण की सार्थकता तभी साबित होगी, जब शिक्षक प्रशिक्षण की जानकारियां विद्यालय में साझा करें।
विज्ञापन

नियमित गतिविधियां कराई जाएं। विद्यालयों में अधिक से अधिक शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया जाए। दो दिवसीय प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में डायट प्रवक्ता आशा सुमन एवं सुनीता बिष्ट ने पावर एंजेल के कार्यों, मीना मंच का गठन उद्देश्यों और जेंडर स्टीरियो टाइप जैसे मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी शिक्षकों ने विद्यालय जाकर सुगमकर्ता के कार्यों को करते हुए अपने-अपने विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार मीना मंच की गतिविधियों का लगातार आयोजन करने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण का समापन करते हुए सभी को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed