फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two-day India-Nepal Friendship Festival from today, preparations complete

Pilibhit News: दो दिवसीय भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव आज से, तैयारी पूरी

Wed, 28 Feb 2024 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two-day India-Nepal Friendship Festival from today, preparations complete
पीलीभीत। संस्कृति-पयर्टन विभाग की ओर से चल रहे भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का समापन जिले में होगा। इसके तहत बुधवार से गांधी प्रेक्षागृह में कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसमें मुंबई के कलाकार भी शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियों पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

संस्कृति पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से नेपाल सीमा के जिलों में नौ फरवरी से महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसकी शुरुआत सिद्धार्थनगर से गई। श्रावस्ती, महाराजगंज, लखीमपुर में कार्यक्रम होने के बाद अब आयोजन का समापन पीलीभीत में 29 फरवरी को होगा।
विज्ञापन

संस्कृति एवं पयर्टन विभाग के नोडल अफसर डॉ. राजेश अहिरवार और सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने बताया कि कार्यक्रम अपराह्न दो बजे के बाद गांधी प्रेक्षागृह में शुरू होगा। जबकि समापन बृस्पतिवार को शाम छह बजे होगा। इस मैत्री महोत्सव में दोनों देशों के बीच और अधिक निकटता व सांस्कृतिक गतिविधियों का समन्वय दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें नृत्य नाटिका, भारत नेपाल फ्यूजन बैंड शो, डांस आफ यूपी फ्यूजन, हस्तशिल्प और परिधान प्रदर्शन, तराई सीमा के जनपदों की सांस्कृतिक यात्रा की झलक दिखेगी। बताया कि कार्यक्रम में मुंबई से शालिनी दुबे शामिल होंगी। समापन पर तृप्ति शाक्या आएंगी।

0
प्रचार-प्रसार का रहा अभाव
भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का कार्यक्रम 9 फरवरी से आठ स्थानों पर शुरू किया गया था। अब इसका जिले में समापन होगा। जिले में इतना बड़ा कार्यक्रम हो रहा है तो बाॅर्डर क्षेत्र के गांवों में रहने वालों को ही इसकी जानकारी नहीं है। बता दें कि पूरनपुर और कलीनगर तहसील क्षेत्र में कई गांव बाॅर्डर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed