फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two candidates were arrested in the board examination cheating

बोर्ड परीक्षा में नकल करते धरे गए दो परीक्षार्थी

Tue, 23 Feb 2016 08:35 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 23 Feb 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
Two candidates were arrested in the board examination cheating
 
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान मंगलवार को पहली पाली में दो परीक्षार्थियों को नकल करते पकडा। वहीं डीआईओएस ने नियम विरूद्ध तरीके से परीक्षा ड्यूटी कर रही दो शिक्षिकाओं को हटाते हुए उनके खिलाफ डिबार करने की संस्तुति की। परीक्षा कक्ष में अनावश्यक घूमने पर एक शिक्षक को रिलीव कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सचल दल में अनुपस्थित छह महिला सदस्यों का वेतन काटने के निर्देश दिए।
जिले में चल रही बोर्ड परीक्षा के तहत मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल गणित व गृहविज्ञान की परीक्षा हुई। पहली पाली की परीक्षा के दौरान 24116 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 19906 ने परीक्षा दी, जबकि 4210 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सचल दल प्रभारी तौलेराम वर्मा ने एके मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर छापेमारी की। छापे के दौरान उन्होंने गृहविज्ञान की परीक्षा दे रही हाईस्कूल की एक छात्रा को नकल करते दबोच लिया। छात्रा की उत्तर पुस्तिका को सील करने के बाद उसे दूसरी उत्तर पुस्तिका दे दी गई। डीआईओएस जेके वर्मा, बीएसए अंबरीष कुमार यादव, सचल दल प्रभारी श्यामा कुमार आदि ने परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी कर परीक्षाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

 

दो कक्ष निरीक्षिकाएं डिबार, एक अन्य पर कार्रवाई
पहली पाली में परीक्षा के दौरान डीआईओएस ने उमाशंकर इंटर कॉलेज रम्पुरा मिश्र में कक्ष निरीक्षक राजेश्वरी को नियम विरुद्ध तरीके से परीक्षा ड्यूटी करते पकड़ लिया। अमखेड़ा स्थित जनकल्याण इंटर कॉलेज में कक्ष निरीक्षिका नीतू कुमारी को भी नियम विरुद्ध तरीके से ड्यूटी करते पकड़ लिया। वहीं नेशनल इंटर कॉलेज सरैंदा पट्टी में शिक्षक ओमप्रकाश परीक्षा कक्ष में बेवजह घूमते मिले। डीआईओएस ने बताया कि नियमविरुद्ध तरीके से ड्यूटी कर रही दोनों कक्ष निरीक्षिकाओं को परीक्षा ड्यूटी से हटा दिया गया है। दोनों को डिबार करने की संस्तुति बोर्ड मुख्यालय को भेजी जा रही है। वहीं शिक्षक ओमप्रकाश को भी परीक्षा ड्यूटी से रिलीव कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सचल दल भी फंसे कार्रवाई के शिकंजे में
डीआईओएस ने परीक्षा ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित रहे छह सचल दल महिला सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस ने बताया कि सचलदल में शामिल विजयरानी, सुमनलता राठौर, सावित्री देवी, मीनाक्षी गंगवार, प्रियंका सिंह, संतोषी सिंह के अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन काटा जा रहा है।
 

कंट्रोलरूम कर्मियों का भी वेतन कटा
डीआईओएस ने लापरवाही बरतने वाले कंट्रोल रूम अधिकारी निहाल सिंह व सहायक वेद कमल का भी वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

बीसलपुर। एडी बेसिक शशि देवी शर्मा ने प्रथम पाली में बालाजी गर्ल्स इंटर कालेज, एसआरएम इंटर कालेज, अक्सा पब्लिक इंटर कालेज व एसवीएम इंटर कालेज परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की। बाला जी कॉलेज में उन्होंने गणित की परीक्षा दे रहे हाईस्कूल के एक छात्र को नकल करते पकड़ लिया। एसडीएम बीपी सिंह ने एसआरएम इंटर कालेज, तहसीलदार नन्हेंलाल ने रामदुलारी श्यामसुंदर इंटर कालेज, डायट प्राचार्य बीएल गौतम ने आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मीरपुर वाहनपुर का निरीक्षण किया। एसआरएस इंटर कालेज में 10, कुंवर बहादुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहबाजपुर में 31, सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कालेज अमृता खास में 60, कुंवर झंकार सिंह इंटर कालेज बरसिया में 34, आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मीरपुरवाहनपुर  में 10, छत्रपति शिवाजी इंटर कालेज जोगीठेर में आठ, रामदुलारी श्यामसुंदर इंटर कालेज में 28, एसवीएम इंटर कालेज में 12 और एसकेजेपी गर्ल्स इंटर कालेज में 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed