{"_id":"eee4a50d0b858aad80f2d2ca10d088d7","slug":"twenty-two-hour-delay-began-counting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने दो घंटा देरी से शुरू हुई मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौने दो घंटा देरी से शुरू हुई मतगणना
Purnpur
Updated Sun, 01 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव की मतगणना करीब पौने दो घंटा देर से शुरू हो सकी। पहला परिणाम बारह बजे आया। डीएम मासूम अली सरवर, एसपी जवाहर ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तेजी से मतगणना कराने के निर्देश आरओ को दिए।
विज्ञापन
मंडी समिति में प्रत्याशी और उनके मतगणना एजेंटों के पहुंचने का सिलसिला सुबह करीब सात बजे शुरू हो गया था। मतगणना के लिए मंडी समिति के दो टीनशेड में 45 काउंटरों पर मतगणना हुई। स्ट्रांग रूम तो निर्धारित समय आठ बजे खुलवा दिया गया, लेकिन व्यवस्था बनाने में हुई देरी के चलते मतगणना करीब पौने दो घंटा देरी से शुरू हो सकी। आरओ तिलक सिंह का कहना था कि ब्लाक क्षेत्र बड़ा होने और वार्डों में कई-कई प्रत्याशी होने से मतगणना में देरी हो रही है।
विज्ञापन
टेबलों पर देर से पहुंची सूचियां
पूरनपुर। मतगणना के लिए टेबलों पर क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों की सूचियां पहुंचनी थीं, ताकि प्रत्याशियों की संख्या, नाम, उनके चुनाव चिन्ह की जानकारी हो सके। सूचियां देर से पहुंचने पर कई टेबलों पर मतगणना देर से शुरू हुई।
विज्ञापन
खराब नेटवर्क ने भी डाला विघ्न
पूरनपुर। मतगणना के परिणाम इंटरनेट पर लोड करने के बाद उनकी घोषणा की गई। खराब नेटवर्क के चलते शुरू में करीब आधा घंटा तक परिणाम का डाटा नेट पर लोड नहीं हो सका। इससे परिणाम की घोषणा नेट पर डाटा लोड होने के बाद ही की गई।
बारह राउंड मेें होगी पूरनपुर की मतगणना
आरओ तिलक सिंह ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र की 23 न्याय पंचायत की मतगणना 45 टेबल पर कराई जा रही है। मतगणना बारह राउंड में होगी। किस्राउंड में कौन से बूथों के मतों की गिनती होगी, इसका चार्ट मतगणना स्थल के मेन गेट और मतगणना स्थल पर चस्पा किया गया। ताकि मतगणना की जानकारी को प्रत्याशी और उनके समर्थकों को असुविधा न हो। मतगणना देर से शुरू होने को लेकर उन्होंने बताया कि ब्लाक बड़ा होने पर व्यवस्थाएं बनाने में समय लगा है। एक राउंड के बाद सब ठीक हो जाएगा।
मतपेटी में निकले गंदे मतपत्र
पूरनपुर। जिला पंचायत की एक मतपेटी ठीक से साफ न होने पर करीब बीस मतपत्र गंदे निकले। मतपेटी खोलने पर जंग और मिट्टी से सने मतपत्र देखकर इसकी सूचना आरओ को दी गई। तब पता चला कि मतपेटी की ठीक से सफाई आदि न होने से जंग आदि के चलते मतपत्र गंदे हो गए।