फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Twenty-five cusec water up to Gomti

गोमती तक 25 क्यूसेक पानी पहुंचने की मुहिम में किसान बने रोड़ा

Sat, 29 Apr 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 29 Apr 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Twenty-five cusec water up to Gomti
गोमती तक 25 क्यूसेक पानी पहुंचने की मुहिम में किसान बने रोड़ा
गोमती उद्गम स्थल के जीर्णोद्धार को लेकर तत्कालीन सरकार के निर्देश पर सवा दो करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट स्वीकृत किया गया था। जिसके तहत 25 क्यूसेक पानी माधोटांडा रजवाहा से उदगम स्थल तक पहुंचाना था। उद्गम स्थल के तीन तालाबों की खुदाई करने के साथ माधोटांडा रजबहा से एक माइनर को खुदाई कर उगद्म स्थल तक लाया गया। इधर करीब दो दिन पूर्व जब माइनर में पानी छोड़ा गया तो किसानों द्वारा अपने खेतों पर जाने के लिए जगह-जगह डाले गए पाइप अवरोध बन गए। इसके चलते 25 क्यूसेक पानी पूरी क्षमता से उद्गम स्थल तक नहीं पहुंच सका। शारदा सागर के अभियंता रामेश्वर दयाल ने बताया कि जहां-जहां सार्वजनिक चकरोड हैं, वहां विभाग ने अपने स्टीमेट के मुताबिक पुलिया बनवा दी हैं, लेकिन जहां किसानों ने अपने खेतों में जाने के लिए सिंगल पाइप डाल रखे हैं वह अवैध हैं। जल्द ही इन सभी को हटवाया जाएगा। ताकि पूरी क्षमता से पानी उद्गम स्थल तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि पानी पहुंच गया था, लेकिन रोस्टर के मुताबिक हरदोई ब्रांच को बंद कर दिया गया। इसलिए जब नहर में पानी छोड़ा जाएगा तभी उद्गम स्थल के तालाबों को भरा जा सकेगा। 
विज्ञापन

पर्यटन निदेशक ने उद्गम स्थल का किया निरीक्षण 
बरेली मंडल की पर्यटन निदेशक ने शारदा सागर के अभियंताओं के साथ गोमती उद्गम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि उद्गम स्थल को पर्यटन स्थल रूप में विकसित करने के लिये लाइटें लगाने के साथ बैंच आदि भी बनवाई जाएगी। सौंदर्यीकरण के लिए जो कार्य संभव है वह कराए जाएंगे। उन्होंने शारदा सागर के अभियंताओं को शीघ्र इसका स्टीमेट बनाकर भेजने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed