{"_id":"68320e03ac52bc1e760933d0","slug":"turtle-smuggling-gang-busted-two-accused-from-uttarakhand-arrested-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-136553-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पहले फॉल्ट, फिर मरम्मत के नाम पर गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पहले फॉल्ट, फिर मरम्मत के नाम पर गुल रही बिजली
Sat, 24 May 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 24 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। पहले फॉल्ट फिर केबल बदलने के लिए नगर के 250 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति तपती दोपहरी में सुबह 11 बजे से बंद कर दी गई। शाम छह बजे तक बिजली न आने से उपभोक्ता परेशान रहे।
तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। फीडर नंबर दो में डॉ. राममनोहर लोहिया बालिका इंटर कॉलेज के समीप रखे ट्रांसफॉर्मर के एक फेस में खराबी आ गई। इससे रात करीब दो बजे 30 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार सुबह करीब नौ बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई। सुबह 9:55 बजे पूरे नगर की बिजली आपूर्ति रोस्टिंग के चलते एक घंटे तक ठप रही।
11:15 बजे मोहल्ला चौक के 100-100 केवीए के दो और 63 केवीए के एक ट्रांसफाॅर्मर से बिजली आपूर्ति केबल बदलने के लिए बंद कर दी गई। इससे करीब 250 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति शाम छह बजे तक ठप रही। दोपहर 12:40 बजे मोहल्ला बमनपुरी में पानी की टंकी के पास बंच केबल में आग लग गई। इससे फीडर चार की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। करीब डेढ़ घंटे बाद खराबी दूर होने पर आपूर्ति सुचारू हुई।
विज्ञापन
दोपहर 2:15 बजे फीडर नंबर दो में लाइन पार फॉल्ट होने पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद भी छिटपुट फाॅल्ट से नगर की बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई रही। उप खंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि मोहल्ला चौक में जर्जर केबल से उपभोक्ताओं को आपूर्ति पूरी तरह से ठीक से नहीं मिल पा रही थी। केबल बदलने के लिए मोहल्ला चौक की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई।