फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   TSI terminate

भाजपा जिलाध्यक्ष की शिकायत पर टीएसआई को हटाया गया

Wed, 09 Sep 2020 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
TSI terminate
पीलीभीत। ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर (टीएसआई) बाबूराम की लगातार वसूली की शिकायतें आने के बाद एसपी ने उन्हें इस पद से हटा दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने हाल ही में वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली की उनकी शिकायत एसपी से की थी। टीएसआई को अमरिया थाने भेजा गया है।
विज्ञापन

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बीते दिनों से लड़खड़ाई चल रही थी। वाहन चेकिंग के नाम पर लगातार अवैध वसूूली के मामले सामने आ रहे थे। हाईवे से लेकर शहर के अंदर जाने वाले वाहनों के चालान के नाम पर चालकों से अवैध वसूली का खेल चल रहा था। ईदगाह रेलवे क्रासिंग समेत अन्य ग्रामीण मार्गों पर वाहन चेकिंग के नाम पर ट्रैफिक पुलिस वसूली में लग गई थी। शिकायतें सामने आने के बाद भाजपा समेत अन्य दलों के नेता सक्रिय हो गए। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने एसपी से वाहन चेकिंग के नाम पर कई जगह वसूली की शिकायत की और इसके लिए टीएसआई बाबूराम को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

टीएसआई को जब इस बारे में पता चला तो वह हाल ही में एक दिन पूरा मामला मैनेज करने के लिए भाजपा कार्यालय पर भी आ गए। मगर, यहां से उन्हें समझाने बुझाने के बाद चाय पिलाकर विदा कर दिया गया। टीएसआई भाजपा जिलाध्यक्ष से उनके कई परिचितों का हवाला देकर अपना ख्याल रखने की बात भी कह गए थे, मगर बात फिर भी नहीं बनी। भाजपा कार्यकर्ताओं को वाहन चेकिंग के नाम पर लगातार परेशान करने से गुस्साए भाजपा जिलाध्यक्ष ने एसपी से कहा कि ऐसा टीएसआई किसी भी हाल में शहर में नहीं चाहिए। इसके बाद एसपी जयप्रकाश ने उन्हें हटाकर अमरिया थाने भेज दिया। मंगलवार को एसपी ने अपने पीआरओ सुनील कुमार को शहर टीएसआई पद की जिम्मेदारी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीएसआई की कार्यशैली ठीक नहीं थी। वाहन चेकिंग के नाम पर लगातार गरीबों से अवैध वसूली की जा रही थी। इसीलिए मैंने टीएसआई की शिकायत की थी। - संजीव प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed