{"_id":"64f86a7c51b1b593bc0898c7","slug":"truck-driver-crushes-cyclist-death-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-3758-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत
विज्ञापन
पोस्मार्टम हाउस पर खड़े मृतक के परिजन । संवाद
- डिग्री कॉलेज चौराहे के निकट सुबह हुआ हादसा
- लोगों ने चालक और ट्रक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। सुबह सब्जी लेने निकले महेंद्र पाल (45) डिग्री कॉलेज चौराहे के नजदीक ट्रक के पहिये के नीचे आ गए, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
बरेली के थाना हाफिजगंज के गांव सतुईया खुर्द निवासी महेंद्र पाल शहर की नई बस्ती में रहते थे। वह शहर के एक मेडिकल स्टोर पर काम करते थे। बुधवार सुबह वह सब्जी लेने के लिए रामलीला मार्ग स्थित सब्जी मंडी जा रहे थे। सब्जी खरीदकर लगभग पौने सात बजे वह वापस हुए। इसी दौरान डिग्री कॉलेज चौराहे के निकट तालाब के पास बरेली की ओर से आ रहे ट्रक ने महेंद्र को चपेट में ले लिया और वह उसके पहिये के नीचे आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के दौरान वहां मौजूद लोगों ने ट्रक व चालक मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलते ही सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महेंद्र के परिजनों को मामले की सूचना दी। महेंद्र की मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुत्र आदित्य गंगवार ने मामले की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी है। पत्नी सुषमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।