फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Truck disguised as death snatched away Khemvati's honeymoon in a jiffy

Pilibhit News: काल बनकर आए ट्रक ने पल भर में छीन लिया खेमवती का सुहाग

Thu, 24 Aug 2023 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 24 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Truck disguised as death snatched away Khemvati's honeymoon in a jiffy
दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ । संवाद
पीलीभीत। खेत से लौट रहीं गांव बरहा निवासी खेमवती का काल बनकर आए ट्रक ने पल भर में सुहाग उजाड़ दिया। वह असम हाईवे किनारे खड़ी होकर पति सूबेदार से बात कर रहीं थीं, तभी ट्रक ने पति-पत्नी को रौंद दिया। खेमवती बरेली के अस्पताल में मौत से लड़ रही हैं।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव बरहा निवासी सूबेदार बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी खेमवती के साथ खेत पर गए थे। वहां से आते वक्त कुछ पल के लिए दोनों असम हाईवे किनारे खड़े होकर बातें करने लगे। इसी दौरान लखीमपुर के गोला डिपो से गेहूं लादकर बीसलपुर रोड स्थित राइस मिल जा रहा ट्रक दोनों को रौंदते हुए पास स्थित खाई में पलट गया। हादसे में सूबेदार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खेमवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिला अस्पताल से उनको बरेली को रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास एक खेत से युवक छुट्टा पशुओं को भगा रहा था। पशु खेत से निकलकर हाईवे पर आ गए। तेज रफ्तार ट्रक चालक ने अचानक सामने आए पशुओं को बचाने का प्रयास किया तो ट्रक अनियंत्रित होकर दंपती समेत तीन लोगों को रौंदता हुआ सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर लग गया लंबा जाम



हादसे के बाद पूरनपुर हाईवे पर वाहनों की दोनों ओर लंबी लाइन लग गई। लगभग दो घंटे तक जाम लगा रहा है। खाई में गिरे ट्रक को बाहर निकालने के बाद ही हाईवे पर आवागमन शुरू हो सका।



---------------



संदेह होने पर गेहूं की बोरियों को हटवाया



ट्रक पलटने के बाद गेहूं की बोरियां खाई में बिखर गईं। लोगों के बोरियों के नीचे किसी के दबे होने का संदेह जताने पर पुलिस ने बोरियां हटवाईं। हालांकि बोरियों के नीचे कोई नहीं निकाला।




------------------



अनियंत्रित ट्रक के रौंदने से दो लोगों की मौत हुई है। महिला गंभीर घायल है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक मौके से भाग गया। - सुनील दत्त, सिटी सिटी

दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ । संवाद

दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed