फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Truck bikes, dies of ditch on truck, death of student

ट्रक से बचाने पर खाई में गिरी बाइक, छात्र की मौत

Tue, 09 May 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 09 May 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Truck bikes, dies of ditch on truck, death of student
ट्रक से बचाने पर खाई में गिरी बाइक, छात्र की मौत
 बिलसंडा रोड पर कैंचुआ गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इसमें बाइक सवार नौ वर्षीय छात्र वैभव की मौत हो गई। इस हादसे का पता लगने पर परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी विकास वर्मा सोमवार रात बाइक पर बिलसंडा जाने को घर से निकले थे। उनके साथ नौ वर्षीय पुत्र वैभव भी था। बिलसंडा रोड पर कैंचुआ गांव के पास पहुंचने पर सामने से आए ट्रक की हेडलाइट विकास की आंखों पर पड़ी। उन्होंने ट्रक से अपनी बाइक बचाने की कोशिश की। तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इसमें विकास और उनका बेटा वैभव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने वैभव को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की जानकारी मिलने पर कुछ ही देर में परिवार वाले सीएचसी पहुंच गए, जिससे कोहराम मचने लगा। वैभव की लाश देख उसकी मां गुड्डी देवी बदहवाश हो गई। परिवार वाले रात में ही शव घर ले गए। मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। विकास ने बताया कि वैभव एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा चार में पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed