फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Troubled by debt, a young man committed suicide by hanging himself.

Pilibhit News: वृक्षारोपण के लिए दी जमीन पर उगा दी गेहूं की फसल

Wed, 17 Jan 2024 10:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Troubled by debt, a young man committed suicide by hanging himself.
कलीनगर। करीब 24 एकड़ सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराने के बाद वृक्षारोपण के लिए आवंटित कर ग्राम प्रधान के सुपुर्द कर दी गई, लेकिन वहां गेहूं की फसल बो दी गई। सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो हकीकत सामने आई। अब कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के कटकवारा गांव में नान जेड ए समेत अन्य श्रेणी में शामिल सैकड़ों एकड़ सरकारी जमीन है। कुछ जमीन पर पूर्व से पट्टे चला आ रहे हैं। अधिकांश पर अवैध कब्जे हैं। दो माह पूर्व तहसील प्रशासन ने करीब 24 एकड़ जमीन को अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराया था। इसके बाद जमीन पर वृक्षारोपण करने के लिए आवंटित कर दिया गया। जमीन ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दी गई। कुछ समय बाद ही वृक्षारोपण करने के बजाय जमीन पर गेहूं की फसल बो दी गई। लेखपाल भी मामले को दबाएं रहे। इसकी शिकायत सीएम पोर्टल के अलावा डीएम से भी की गई।
विज्ञापन

डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार के आदेश पर तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें शिकायत सही मिली। तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने बताया कि करीब 24 एकड़ जमीन पर वृक्षारोपण कराने की अनुमति दी गई थी, लेकिन वृक्षारोपण न कर गेहूं की फसल बो दी गई। शिकायत के बाद जांच में मामला सामने आया। डीएम को मामले की रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed