फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Trolley stuck near culvert, traffic affected

Pilibhit News: पुलिया के पास फंसी ट्राॅली, आवागमन प्रभावित

Sun, 17 Nov 2024 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Trolley stuck near culvert, traffic affected
पूरनपुर में असम हाईवे से धनाराघाट जाने वाले मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया के समीप फंसी लकड़ी भरी 
पूरनपुर। असम हाईवे से शेरपुर जाने वाले मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया के समीप लकड़ी भरी ट्राॅली फंसने से कई घंटे तक आवागमन बाधित रहा। चार पहिया वाहनों को लौटना पड़ा। बाइक चालकों ने निर्माणाधीन पुलिया के समीप कच्चे रास्ते से आवागमन किया।
विज्ञापन


असम हाईवे से सिमरिया होकर धनाराघाट सड़क को मिनी बाइपास बनाया गया है, ताकि लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर, गोला से उत्तराखंड और उत्तराखंड से सीतापुर, लखनऊ आवागमन करने वाले वाहनों को नगर में न प्रवेश करना पड़े। जाम की समस्या न हो।
विज्ञापन

असम हाईवे से धनाराघाट मार्ग पर गांव शेरपुर के समीप सड़क बरसात में क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस स्थान पर पुलिया का निर्माण शुरू किया गया। पुलिया निर्माण के चलते वाहन चालकों को कच्चे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। रविवार दोपहर को लकड़ी भरी ट्राॅली कच्चे रास्ते में फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे चार पहिया और भारी वाहनों का आवागमन बंद हो गया। बाइक सवारोंं ने बमुश्किल कच्चे रास्ते से आवागमन किया। फंसी ट्राॅली में भरी लकड़ी को दूसरी ट्राॅली पर लदवाने के बाद समस्या का समाधान हो सका। ट्राॅली फंसने से करीब चार घंटे तक मिनी हाईवे पर चार पहिया और भारी वाहनों का आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed