फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Trolley hit by high tension line 21 pilgrims scorched in pilibhit

Pilibhit News: उर्स में जा रहे जायरीनों के साथ हुआ हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई ट्रॉली, 21 झुलसे

Fri, 24 May 2024 05:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 May 2024 05:21 PM IST
सार

उर्स में शामिल होने जा रहे जायरीनों की ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई, जिससे ट्रॉली में करंट उतर गया। घटना में 21 जायरीन झुलस गए। सभी का अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
Trolley hit by high tension line 21 pilgrims scorched in pilibhit
ट्रॉली में सवार जायरीन को उतारते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में उर्स में शामिल होने जा रहे जायरीनों की ट्रैक्टर ट्रॉली हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इससे उसमें सवार 21 जायरीन गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन सभी को सीएचसी न्यूरिया ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चकरोड से होकर जा रही थी। ट्रॉली में लोहे का एंगल लगा हुआ था, जो हाईटेंशन लाइन से छू गया, जिससे ट्रॉली में करंट उतर गया। 

विज्ञापन


शुक्रवार को थाना अमरिया क्षेत्र के गांव रसूला फरदिया निवासी जायरीन गांव भरा पचपेड़ा में बाबा सैय्यद शाह की मजार पर चल रहे दो दिवसीय उर्स में ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली पर बच्चे, बुजुर्ग व अन्य लोग शामिल थे। भरा पचपेड़ा के पास स्थित गौ आश्रय के नजदीक ट्राली जब पहुंची हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इससे उसमें सवार 21 जायरीन गंभीर रूप से झुलस गए। 
विज्ञापन


Pilibhit News: उर्स में जा रहे जायरीनों के साथ हुआ हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई ट्रॉली, 21 झुलसे
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। सभी को न्यूरिया सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ संगीता अनेजा, सीएमओ आलोक कुमार और सीएमएस डॉ संजीव सक्सेना भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed