फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Triple Talaq, forced Halala, then Nikah and Triple Talaq

Pilibhit News: तीन तलाक, जबरन हलाला, फिर निकाह और तीन तलाक

Sun, 02 Jun 2024 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Triple Talaq, forced Halala, then Nikah and Triple Talaq
पूरनपुर। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देकर युवती को घर से भगा दिया गया। आरोप है कि एक व्यक्ति से उसका जबरन हलाला कराया गया। इसके बाद फिर निकाह किया। इसके बाद फिर पिटाई कर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। युवती के पिता की ओर से पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी युवती के पिता ने बताया कि पुत्री का निकाह 21 सितंंबर 2017 को नगर के युवक से किया। निकाह के कुछ दिन बाद उसके पति समेत अन्य ससुरालियों ने कम दहेज का ताना देकर पुत्री को शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। पुत्री ने बच्चे को जन्म दिया। इलाज न कराने पर कुछ दिन बाद बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद पुत्री को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। उसके बाद उसका एक व्यक्ति से जबरन हलाला कराया गया। इसके बाद युवक ने फिर निकाह कर लिया। दूसरी बार निकाह के कुछ दिन बाद फिर दहेज के लिए उसे प्रताडि़त किया जाने लगा। 27 मई को पुत्री को बेरहमी से पीटा गया। गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसे फिर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। पुलिस से शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि युवती के पिता की शिकायत पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed