फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Treatment has become expensive, the prices of medicines and surgical items have increased.

Pilibhit News: महंगा हुआ इलाज, दवा व सर्जिकल सामान के बढ़े दाम

Mon, 30 Mar 2026 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Treatment has become expensive, the prices of medicines and surgical items have increased.
कुछ दवाएं अभी से हुईं महंगी, व्यापारियों को सताने लगी चिंता
विज्ञापन

पीलीभीत। कच्चे माल के दामों में बढ़ोतरी से दवाइयां व सर्जिकल सामान की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। व्यापारियों का कहना है कि अभी कुछ उत्पादों पर दाम बढ़े हैं। ऐसा ही रहा तो एक माह में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। दवा की बढ़ती कीमतें मरीजों की जेब पर असर डालने लगी हैं।


ईरान-अमेरिका और इजराइल युद्ध का असर अब स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने लगा है। ट्रांसपोर्ट व कच्चे माल की कीमतों में इजाफा होने से दवाएं व हॉस्पिटल में प्रयुक्त कुछ सर्जिकल सामान के दामों में 15-20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई है। कुछ दवाओं के दामों में बढ़ोतरी की आशंका भी व्यापारी जता रहे हैं। शहर के एक दवा व्यापारी ने बताया, कैप्सूल में उपयुक्त प्लास्टिक की पन्नी, रैपर आदि महंगे होने से जल्द ही बाजार में दवा महंगी होगी।
विज्ञापन

व्यापारी पीयूष अग्रवाल ने बताया कि जिस तरह के हालात चल रहे हैं। बाजार में आने वाली सभी प्रमुख दवाओं के दाम में बढ़ोतरी की आशंका है। मौजूदा समय में भी कुछ दवाओं और सर्जिकल सामान की कीमत बढ़ गई है। फिलहाल दुकानदार पुराने स्टॉक की बिक्री ही कर रहे हैं, जिससे मरीजों पर अधिक बोझ नहीं पड़ रहा है। नया माल लाने पर मजबूरी में बढ़ी कीमत पर दवा की बिक्री करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा व्यापारी आलोक बंसल ने बताया कि बाजार में निम्न प्रकार की कंपनी की दवा आती है। ऐसे में अगले माह तक नए स्टॉक में दाम बढ़ने की पूरी उम्मीद है। इससे व्यापार प्रभावित होना तय है।

बढ़े दामों की दवा इन मर्ज में आती है काम

जिन दवा के दाम बढ़े हैं। वह नियमित खरीदी जाने वाली दवाएं हैं। इनमें गैसिक पेट में गैस, जलन आदि के कार्य आती है। वहीं, डैक्सोलेक बच्चों का दूध व एमलोडिपाइन गर्भवती महिलाओं की दवा है। संवाद
दवा का नाम दो माह पहले वर्तमान में दाम
1. डैक्सोलैक पैक 465 490
2. एमलोडिपाइन 152 160
3. गैसिक टैबलेट 187 206
4. कैथेटर 45 60



5. सर्जिकल किट 250 300
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed