फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Travel conveniently from Summer Special to Varanasi, Lucknow and Howrah

Pilibhit News: समर स्पेशल से वाराणसी, लखनऊ और हावड़ा तक करें सुविधाजनक सफर

Mon, 22 Apr 2024 04:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Travel conveniently from Summer Special to Varanasi, Lucknow and Howrah
पीलीभीत रेलवे जंक्शन । फाइल फोटो
पीलीभीत। जिले से लखीमपुर, सीतापुर, लखनऊ, वाराणसी, हावड़ा, दिल्ली और दौराई (अजमेर) आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने इन स्थानों के लिए समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। तीन जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन पीलीभीत-मैलानी रेलखंड और एक ट्रेन का पीलीभीत से बरेली-मुरादाबाद से होकर दिल्ली तक किया जाएगा।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चार जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। सोमवार को टनकपुर-दौराई समर स्पेशल ट्रेन शाम 6:25 बजे टनकपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन शाम 7:40 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। यहां से बरेली, चंदौसी, दिल्ली से गुरुग्राम होकर दौराई पहुंचेगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को चलाई जाएगी। दौराई से मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को टनकपुर के लिए रवाना होगी। इनका संचालन अप-डाउन में 28 व 29 जून तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
लखीमपुर-सीतापुर होकर गुजरेंगी तीन समर स्पेशल
पीलीभीत-मैलानी रेलखंड पर तीन जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा हुई है। लालकुआं-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेन 25 अप्रैल से शुरू होगी। यह ट्रेन 3:55 बजे पीलीभीत से चलकर पूरनपुर, गोला, लखीमपुर, सीतापुर से गोड़ा होकर जाएगी। डाउन में यह ट्रेन इसी रूट से पीलीभीत पहुंचेगी। पीलीभीत से मैलानी-लखीमपुर रेलखंड से ही लालकुआं-वाराणसी समर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन 29 अप्रैल से 27 जून तक चलाई जाएगी। इसका संचालन प्रत्येक सोमवार को होगा। पीलीभीत-मैलानी रूट से लखनऊ तक रामनगर-लखनऊ समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 26 अप्रैल से किया जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी। वापसी में भी शुक्रवार-शनिवार को ही ट्रेन का संचालन किया जाएगा। चार जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को सस्ते और आसान सफर की सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed