फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Trapped in order to rule double charging of Deepiaro

शासन के दोहरे आदेश में फंसा डीपीआरओ का चार्ज

Mon, 02 Jan 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 02 Jan 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
जिले में डीपीआरओ की तैनाती हमेशा ही सुर्खियों में रही है। अब शासन के दोहरे आदेश के चलते नए डीपीआरओ का चार्ज भी नहीं हो पाया। डीएम ने इस बावत शासन से दिशा निर्देश मांगे हैं। जिले में तैनात डीपीआरओ विनय कुमार सिंह का पिछले दिनों बरेली स्थानांतरण कर दिया गया था। उनके स्थान पर बरेली में तैनात डीपीआरओ तारा चंद्र पांडेय को पीलीभीत के डीपीआरओ के रूप में तैनाती के आदेश शासन ने किए थे। इस आदेश पर यहां तैनात डीपीआरओ विनय कुमार सिंह चार्ज छोड़कर चले गए जबकि बरेली से ताराचंद्र पांडेय नहीं पहुंचे। उनके न आने पर डीएम ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को प्रभारी डीपीआरओ बना दिया। तीन दिन बाद ही शासन से दूसरा आदेश आ गया जिसमें शासन में संबद्ध चल रहे सहायक विकास अधिकारी शशिकांत पांडेय को पीलीभीत का नया डीपीआरओ नियुक्त कर दिया गया। सोमवार को वह चार्ज लेने पीलीभीत पहुंचे। एक दो अधिकारियों के आदेश होने के चलते मामला फंस गया। डीएम से मिलने पहुंचे डीपीआरओ शशिकांत पांडेय ने डीएम को बताया कि बरेली में तैनात डीपीआरओ ताराचंद्र पांडेय 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए हैं। इस पर डीएम ने इसका लिखित प्रमाण मांगा। स्थिति स्पष्ट न होने पर डीएम ने शासन से दिशा निर्देश मांगे हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि मंगलवार को नए डीपीआरओ को चार्ज मिल जाएगा। यहां बता दें इससे पूर्व विनय कुमार सिंह के चार्ज को लेकर भी काफी बखेड़ा हो चुका है उन्हें शासन के हस्तक्षेप के बाद चार्ज मिल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed