फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Transformer not change Villagers Unleashes Ire

ट्रांसफार्मर न बदलने से ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

Mon, 01 Jun 2015 11:14 PM IST
माधोटांडा।
माधोटांडा। Updated Mon, 01 Jun 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Transformer not change Villagers Unleashes Ire
दो माह पूर्व फुंका बिजली ट्रांसफार्मर न बदलने से गुस्साए ग्रामीणों ने
विज्ञापन
रमनगरा विद्युत सब स्टेशन पर नारेबाजी कर अधिशाषी अभियंता का पुतला फूंका। एसएसबी कैंप समेत 33 गांवों की बिजली सप्लाई ठप होने के कारण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है।
रमनगरा बिजलीघर में लगा पांच एमबीए का बिजली ट्रांसफार्मर 31 मार्च को फुंक गया था। सूचना के बाद भी नहीं बदला गया। हालांकि बीच में यहां तीन एमबीए का ट्रांसफार्मर रखने का प्रयास किया गया, लेकिन क्रेन से उतारने के दौरान ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया तो बिजली घर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली सप्लाई माधोटांडा उपकेंद्र्र से जोड़ दी गई। बिजली लाइन जोड़कर सप्लाई तो शुरू कर दी गई लेकिन लो-वोल्टेज के चलते इसको कोई लाभ नहीं मिला। पिछले दो माह से बिजली सप्लाई न मिलने से ग्रामीण सोमवार को आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान आशीष राय के नेतृत्व में रमनगरा बिजलीघर पहुंचकर ठप पड़ी बिजली व्यवस्था के विरोध में नारेबाजी कर अधिशाषी अभियंता का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विभाग पूरी तरह से मनमानी पर उतरा हुआ है। जानबूझ कर ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने समस्या का जल्द समाधान न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। पुतला फूंकने वालों में रमेश मौर्या, मंजीत सिंह, संजय कुमार, दीपू, राकेश, रेखा वैद्य, आरती मंडल, कमला, सतीश साना, नमिता मंडल, ज्योत्सना आदि शामिल रहे।

इन क्षेत्रों की ठप पड़ी है बिजली सप्लाई
- गभिया सहराई फीडर से जुड़े 17 गांव
- मैनीगुलड़िया फीडर से जुड़े 14 गांव
- चूका फीडर से जुड़ा एसएसबी कैंप व पुरैना ताल्लुके महाराजपुर व सेर्ल्हा।

ईई से मिला शेरपुरकलां का प्रतिनिधिमंडल
पीलीभीत। सपा अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक्सईएन से मिले प्रतिनिधिमंडल ने शेरपुरकलां की बिजली समस्याओें का निस्तारण कराने की मांग की।
पूर्व जिलाध्यक्ष हाजी रियाजत नूर खां ने एक्सईएन को बताया कि शेरपुरकलां कस्बे में मात्र एक शिफ्ट में ही बिजली दी जा रही है। जिससे कस्बावासियों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। कस्बे में डाली गई बंच कंडक्टर लाइन भी बार बार बर्स्ट हो रही है। उन्होंने रमजान पर्व पर दो शिफ्टों में बिजली सप्लाई देने, बिजली बिलों को पुरानी दरों से बकाया वसूली करने, बर्स्ट हो रही बंच कंडक्टर लाइनों को बदलने, उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने आदि की मांग की। अधिशासी अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याआें का समाधान कराने का आश्वासन दिया।  प्रतिनिधिमंडल में जिला पंचायत सदस्य अखिलेश वर्मा, सुखदेव सिंह, कुलविंदर सिंह गिल, आजाद खां, इमामुद्दीन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed