{"_id":"6a57d6f1fa5be2f8f6096af7","slug":"transformer-blown-out-by-lightning-strike-power-supply-cut-off-for-300-consumers-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-164188-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बिजली गिरने से ट्रांसफाॅर्मर फुंका, 300 उपभोक्ताओं की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बिजली गिरने से ट्रांसफाॅर्मर फुंका, 300 उपभोक्ताओं की बिजली गुल
Thu, 16 Jul 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के दूनीडेम मार्ग पर मंगलवार को 12 बजे आकाशीय बिजली गिरने से 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फूक
मझोला। कस्बे में ड्यूनी डैम मार्ग स्थित 400 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर बारिश के दौरान बिजली गिरने से फुंक गया। इससे 26 घंटे से करीब 300 उपभोक्ताओं के घरों और दुकानों की बिजली आपूर्ति ठप है। लंबे समय तक बिजली न मिलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले दो दिनों से क्षेत्र में खुल के बारिश नहीं होने के कारण भीषण गर्मी और उमस का माहौल बना हुआ है। ऐसे में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से घरों में रह रहे बच्चों, बुजुर्गों तथा दुकानदारों की मुश्किलें और बढ़ गई है। इन्वर्टर भी जवाब दे चुके हैं, इससे लोगों को रात में अंधेरे और गर्मी के बीच समय बिताना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बिजली गुल रहने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है, जबकि दुकानदारों के कारोबार पर भी इसका असर पड़ा है। लोगों ने जल्द नया ट्रांसफाॅर्मर लगाकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उपकेंद्र के एसडीओ हरिओम कुमार ने बताया कि बिजली गिरने से 400 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति बहाल होने में देरी का मुख्य कारण ट्रांसफाॅर्मर की ट्रांसपोर्टिंग की व्यवस्था समय पर न मिल पाना रहा। विभाग की ओर से नया ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध कराने और जल्द आपूर्ति सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, बिजली आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
बिजली विभाग के उत्पीड़न के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन
पीलीभीत। विद्युत निगम की ओर से व्यापारियों और उपभोक्ताओं के आर्थिक उत्पीड़न के खिलाफ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल महेंद्रू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कलक्ट्रेट पहुंचा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी को संबोधित एक पांच सूत्री मांग पत्र अपर जिलाधिकारी रोशनी यादव को सौंपा।
व्यापारियों ने बिजली विभाग की नीतियों पर चिंता जताई। उन्होंने सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की। जिला अध्यक्ष एमए जिलानी ने विभाग की कार्यप्रणाली पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि विभाग का तानाशाही रवैया आम जनता और व्यापारियों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है। जिलानी ने चेतावनी दी कि बिजली की बढ़ती दरें उद्योगों को पड़ोसी राज्यों में पलायन करने पर मजबूर कर रही हैं। इससे प्रदेश को भारी राजस्व हानि हो सकती है। नगर अध्यक्ष रणवीर पाठक ने मांग पत्र के मुख्य बिंदुओं को रेखांकित किया।
मांग पत्र में बिजली मीटर के दामों में वृद्धि तत्काल वापस लेने की मांग की गई है। छोटे उपभोक्ताओं के लिए मीटर के दाम 750 रुपये से बढ़ाकर 5300 रुपये कर दिए गए हैं। यह सात गुना वृद्धि अनुचित है। पूरे उत्तर प्रदेश में लगभग 47 लाख उपभोक्ताओं का लोड बिना सूचना के एकतरफा बढ़ाया गया है। विभाग को इसे तुरंत पुराने स्तर पर बहाल करना चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त सिक्योरिटी मनी की मनमानी मांग पर रोक लगाने की भी मांग की। यह वसूली जनता और व्यापारियों पर अरबों रुपये का आर्थिक भार डालेगी। उन्होंने 10 फीसदी ईंधन अधिभार को समाप्त करने की बात कही। युवा जिलाध्यक्ष शैली शर्मा ने जिले में अघोषित बिजली कटौती पर पूर्ण रोक और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। अपर जिलाधिकारी रोशनी यादव ने समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि मांग पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय, लखनऊ भेजा जाएगा।
-- -- -- -
कई घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
बिलसंडा। बिजली की लगातार कटौती को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं। मंगलवार की दोपहर और उसके बाद देर रात कटौती ने उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया। 33 केवीए लाइन में ब्रेकडाउन होने से नगर व क्षेत्र को आपूर्ति बाधित रही। क़रीब पांच घंटे के बाद आपूर्ति को सुचारु रूप किया जा सका। इसके बाद लोकल फाॅल्ट से आपूर्ति प्रभावित होती रही। रात करीब 12 बजे के बाद पुनः लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। बुधवार को सुबह आपूर्ति बहाल हो सकी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -
राहुलनगर की बिजली ठप, उपभोक्ताओं में रोष
पूरनपुर। क्षमता के अनुसार ट्रांसफाॅर्मर न लगा होने पर गांव राहुलनगर की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। इससे उपभोक्ताओं में रोष है। चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू ने डीएम को पत्र भेजकर उपभोक्ताओं के अनुरूप ट्रांसफाॅर्मर लगवाने की मांग की है। डीएम को भेजे पत्र में कहा गया कि गांव राहुलनगर में 25 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर से गांव के सौ से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन जोड़े गए। इससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति पिछले कई दिनों से लड़खड़ाई चल रही है। उपभोक्ताओं की संख्या के अनुरूप ट्रांसफाॅर्मर लगवाने की मांग की। उप खंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि 25 केवीए ट्रांसफाॅर्मर से गांव में 70 कनेक्शन हैं। ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव भेजा गया है। संवाद