{"_id":"e55662ef1badded2b34d51666366a908","slug":"transfer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"181 पुलिसकर्मी रवाना, बाहर से नहीं हुई आमद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
181 पुलिसकर्मी रवाना, बाहर से नहीं हुई आमद
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 11 Jan 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी विजय कुमार मीना के आदेश पर एसपी ने शनिवार को बार्डर प्लान के तहत जिले से 202 सिपाहियों की गश्ती जारी की थी। इसके अलावा अंडर ट्रांसफर चल रहे 13 दरोगाओं की रविवार को सूची जारी की। सभी को 11 जनवरी को रिलीव करने के निर्देश दिए थे। एसपी सोनिया सिंह ने बताया कि रविवार को जिले से 156 सिपाहियों, 16 हेड कांस्टेबल प्रोन्नति, दो चालक सिपाही व सात सब इंस्पेक्टरों को रिलीव कर दिया गया। रिलीव किए गए सब इंस्पेक्टरों में अंडर ट्रांसफर एसओ बिलसंडा सत्येंद्र सिंह यादव व सदर कोतवाली के एसएसआई अरविंद कुमार पांडेय शामिल हैं। एसओ बिलसंडा का बरेली और एसएसआई को शाहजहांपुर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, बरेली आदि स्थानों से जिले में सिपाहियों समेत करीब ढाई सौ पुलिसकर्मी आने थे, लेकिन शाम तक किसी पुलिसकर्मी की आमद नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि शेष पुलिसकर्मियों को कल शाम तक रिलीव कर दिया जाएगा।
विज्ञापन