{"_id":"624364aba0ab301894364fd6","slug":"transactions-worth-250-crores-stuck-in-two-days-atms-empty-pilibhit-news-bly4797370134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंककर्मियों की हड़ताल से दो दिनों में 250 करोड़ के लेनदेन फंसे, खाली हुए एटीएम, भकटते रहे ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंककर्मियों की हड़ताल से दो दिनों में 250 करोड़ के लेनदेन फंसे, खाली हुए एटीएम, भकटते रहे ग्राहक
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा के बाहर लगा हड़ताल नोटिस। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिले में दूसरे दिन भी ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन से जुड़े बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। करीब 150 शाखाओं के दूसरे दिन भी 250 करोड़ का लेन-देन ठप रहा। कर्मचारी संगठनों का दावा है कि हड़ताल से दो दिनों में 50 करोड़ का क्लीयरिंग और 200 करोड़ का लेनदेन ठप रहा है। इसका सीधा असर आम लोगों पर दिखा। कई एटीएम खाली हो गए। लोगों को नकदी के लिए भटकना पड़ा।
ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर बैंकों के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल के तहत मंगलवार को दूसरे दिन भी बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। शहर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा में ग्राहक मायूस होकर लौटते दिखाई दिए। बैंक ऑफ इंडिया की शाखाएं, इलाहाबाद बैंक की शाखाएं, सेंट्रल बैंक, जिला सहकारी बैंक आदि में एसोसिएशन से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हालांकि दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन और धरना पर कर्मचारी कम दिखे। फिर भी बैंकों का कामकाज प्रभावित रहा।
जिले में निजी और सरकारी बैंकों की 166 शाखाएं हैं। कर्मचारी संगठनों की हड़ताल से 150 शाखाएं प्रभावित हुईं। मेरी नजर में 250-300 करोड़ रुपये के लेनदेन प्रभावित हुए हैं। अब बैंक सेवाएं बुधवार को सुबह दस बजे से सुचारु हो जाएंगी।
विज्ञापन
गौरव गुप्ता, अग्रणी जिला प्रबंधक
हड़ताल में एटीएम भी दे गए धोखा
बैंक कर्मियों की हड़ताल के चलते बैंकों में लेन देन प्रभावित रहा। वहीं मंगलवार को दूसरे दिन एटीएम भी दगा दे गए। इससे ग्राहकों को काफी दिक्कत हुई। कई ग्राहक एटीएम के चक्कर लगाते नजर आए। हालांकि जो बैंक खुली थीं। उनके जरूर कुछ एटीएम चलते नजर आए।
दूसरे दिन भी धरने पर रहे इनकम टैक्सकर्मी
इनकम टैक्स इंप्लाइज फेडरेशन की ओर से दो दिवयीय हड़ताल के दूसरे दिन कर्मचारी कार्यालय परिसर में धरने पर रहे। पुरानी पेंशन बहाली, 18 माह का महंगाई भत्ता, पांच वर्ष में वेतन संशोधन करने, आठवें वेतन आयोग का गठन करने, खाली पदों पर भर्ती और नए पद सृजित कराने, अनुकंपा नियुक्ति में पांच प्रतिशत की सीमा खत्म करने आदि मांगे शामिल रहीं। धरने पर नरेश कुमार, मेहराज मीना, वेदप्रकाश, दिनेश कुमार, संतोष कुमार, अमित पाल शामिल रहे।
हड़ताल पर रहे एलआईसी कर्मी
आवास विकास कॉलोनी स्थित एलआईसी कार्यालय में बीमाकर्मी संघ बरेली डिवीजन की ओर से कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते कार्यालय में काम प्रभावित रहा। हालांकि दूसरे दिन कर्मचारी एकत्र नहीं हो सके थे। एलआईसी-आईपीओ का विरोध किया गया। फैमिली पेंशन मांगी गई। एनपीएस का विरोध हुआ। क्लास तीन और चार की नई भर्ती कराने की मांग हुई। सेवानिवृत्त एलआईसी कर्मचारियों को जीवनयापन के लिए पेंशन की मांगें शामिल रहीं।
हड़ताल के चलते एटीएम भी खाली हो गए। मंगलवार को कई एटीएम पर पैसे निकलने गए। मगर एटीएम खाली मिले। इससे काफी दिक्कत हुई। - वैभव सक्सेना, बैंक ग्राहक
पहले बैंक गए तो वहां कर्मचारी हड़ताल पर थे। इसके बाद एटीएम जिस एटीएम पर गए। वहां भीड़ लगी थी। जब तक नंबर आया, तो एटीएम में कैश खत्म हो गया था। - सचिन शर्मा, बैंक ग्राहक
पिछले चार दिनों से नो-ड्यूज लेने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के चक्कर लगा रहे हैं। पहले दो दिन अवकाश के चलते बैंक बंद थी। अब हड़ताल के कारण काम नहीं हो पा रहा है। - मुन्ने, बैंक ग्राहक
बैंक खाते से संबंधित सोमवार को मोबाइल पर मेसेज आया था। इस पर बैंक में संपर्क करने गए मगर हड़ताल थी। मंगलवार को भी हड़ताल के चलते समस्या का समाधान नहीं हो सका। - कपिल कुमार, बैंक ग्राहक
निजीकरण के विरोध में देश व्यापारी हड़ताल के चलते दो दिनों से कर्मचारी हड़ताल पर रहे। दोनों दिनों में 200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा। सरकार को इस ओर गंभीरता से ध्यान देने का जरूरत है। - अनिल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष, यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन
बीमा कर्मचारी समस्याओं के चलते हड़ताल में शामिल हुए थे। कर्मचारियों और ग्राहकों के हित की लड़ाई है। समस्याओं को लेकर हड़ताल की गई थी। तजवर मुजतबा - शाखा अध्यक्ष, बीमा कर्मी संघ बरेली डिवीजन

हड़ताल के चलते बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्य शाखा के बाहर लगी भीड़। संवाद- फोटो : PILIBHIT