{"_id":"604e4f128ebc3e8d38234b3f","slug":"train-pilibhit-news-bly4405869121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली और टनकपुर रूट पर विद्युतीकरण पूरा, शाहजहांपुर रूट पर आज से होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली और टनकपुर रूट पर विद्युतीकरण पूरा, शाहजहांपुर रूट पर आज से होगा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में सभी रूटों को विद्युतीकरण कराने के लिए 2023 तक का लक्ष्य दिया गया है। काम को समय से पूरा कराने के लिए अधिकारी जुटे हुए है। विद्युतीकरण का काम युद्ध स्तर से चल रहा है। दो रेल खंडों पर काम पूरा होने के बाद सोमवार से शाहजहांपुर रूट पर विद्युतीकरण का काम शुरू होगा। जो जून में पूरा होने की संभावना है। सिर्फ मैलानी पीटीआर (पीलीभीत टाइगर रिजर्व) का जंगल होने के कारण विद्युतीकरण में लंबा समय लग सकता है।
ब्रॉडगेज के बाद विद्युतीकरण का काम तेजी से चल रहा है। लखनऊ-बरेली मेन लाइन पर इसका जिम्मा रेल विकास निगम लिमिटेड को और टनकपुर-शाहजहांपुर रूट पर ग्रीन पावर इंटरनेशनल कंपनी को विद्युतीकरण की जिम्मेदारी दी गई थी। इसमें बरेली सिटी से मैलानी के इस 130 किलोमीटर के लंबे रूट पर पहले चरण में 66.5 करोड़ की लागत से फरवरी 2020 में रेल विकास निगम लिमिटेड कार्यदायी संस्था ने विद्युतीकरण शुरू किया था। इस दौरान पहले चरण का बरेली सिटी और पीलीभीत के बीच 55 किलोमीटर में फरवरी 2021 में काम पूरा होने के बाद 21 फरवरी 2021 को रेल संरक्षा आयुक्त ने फाइनल टच देने के लिए निरीक्षण किया था। हालांकि पीलीभीत से मैलानी के बीच अभी विद्युतीकरण का काम शुरू नहीं किया है।
इसके अलावा टनकपुर से शाहजहांपुर के बीच 146 किलोमीटर लंबे रूट पर नोएडा की ग्रीन पावर इंटरनेशनल कंपनी को विद्युतीकरण कराने का जिम्मा दिया गया था। लक्ष्य को पूरा करने के लिए पहले चरण में 70 करोड़ की लागत से ग्रीन पावर कार्यदायी संस्था ने मई 2020 में पीलीभीत और टनकपुर के बीच पहले चरण में विद्युतीकरण का काम शुरू किया था। इसके बाद मार्च 2021 में कार्यदायी संस्था ने विद्युतीकरण पूरा करने के बाद सीआरएस निरीक्षण के लिए आवेदन किया था। इसके बाद 13 मार्च को सीआरएस ने बारीकी से निरीक्षण कर स्पीड ट्रॉयल किया। अब ग्रीन पावर कार्यदायी संस्था ने पहले चरण का काम पूरा करने के बाद शाहजहांपुर रूट पर दूसरे चरण का विद्युतीकरण करने की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने विद्युतकरण जून 2021 में पूरा करने का लक्ष्य बनाया है। जून में शाहजहांपुर रूट पर विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद इस डिवीजन में सिर्फ मैलानी रूट पर विद्युतीकरण रह जाएगा।
विज्ञापन
समय से पहले पूरा किया काम
टनकपुर रूट पर कार्यदायी संस्था ने सेंट्रल ऑर्गेनाइजेशन फॉर रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन (सीओआरई) के लक्ष्य से पहले विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि समय से पहले काम पूरा करने पर ऑर्गेनाइजेशन की ओर से बधाई दी गई है। विद्युतीकरण रेलवे के डिप्टी चीफ इलेक्ट्रिकफिकेशन पुलकित श्रीवास्तव और संस्था के चीफ इंजीनियर अमित जैन की देख रेख में पूरा किया गया है।
मैलानी रूट पर विद्युतीकरण में हो सकती है देरी
पीलीभीत से मैलानी के बीच 74 किलोमीटर लंबे इस रूट पर माला और शाहगढ़ के बीच टाइगर रिजर्व का जंगल पड़ता है। वन विभाग ने अभी तक ब्रॉडगेज के लिए एनओसी नहीं दी है। इससे ब्रॉडगेज का काम बंद पड़ा है। एनओसी मिलने के बाद पहले ब्रॉडगेज का काम पूरा होगा। इसके बाद इस रूट पर विद्युतीकरण शुरू होगा। ऐसे में इस रूट पर विद्युतीकरण कब शुरू होगा। कुछ कहा नहीं जा सकता।
इज्जतनगर मंडल में सभी रूटों पर 2023 तक विद्युतीकरण कराने का लक्ष्य है। इसी को लेकर विद्युतीकरण तेजी से कराया जा रहा है। बरेली से पीलीभीत और पीलीभीत से टनकपुर के बीच विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। जल्द ही शाहजहांपुर और मैलानी रूट पर विद्युतीकरण पूरा हो जाएगा। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ इज्जतनगर मंडल