फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Train operations from Bisalpur to Nigohi stopped

Pilibhit News: बीसलपुर से निगोही तक ट्रेनों का संचालन बंद

Tue, 09 Jul 2024 05:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 05:38 PM IST
विज्ञापन
Train operations from Bisalpur to Nigohi stopped
बीसलपुर के गांव मिघोना के पास रेलवे पुल के खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी।संवाद
बाढ़ का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने पर रेल अफसरों ने लिया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। बीसलपुर-शाहजहांपुर रेलवे लाइन पर गांव मिघौना के पास कटना नदी के पुल के नीचे बाढ़ का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। रेल के अधिकारियों ने खतरा महसूस करते हुए बीसलपुर से निगोही तक ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया है।


गांव मिघौना के पास कटना नदी के पुल के नीचे नदी का काफी पानी बह रहा है। यह पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। रेलवे के अधिकारियों ने खतरा महसूस करते हुए बुधवार से बीसलपुर और निगोही के बीच ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने पुल पर नजर रखने के लिए कर्मचारी तैनात कर दिए हैं। वे कर्मचारी पल-पल की रिपोर्ट मोबाइल फोन से विभागीय उच्चाधिकारियों को दे रहे हैं। अब पीलीभीत से आने वाली ट्रेनें बीसलपुर में ही रुक रहीं हैं और उसके बाद पीलीभीत लौट जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार शाहजहांपुर से आने वाली ट्रेनें निगोही रेलवे स्टेशन पर रुक रही हैं और उसके बाद निगोही से शाहजहांपुर लौट रहीं हैं। इस नई व्यवस्था के लागू हो जाने से बीसलपुर से निगोही और निगोही से बीसलपुर जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है।
इस बावत इज्जतनगर डीआरएम के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि स्थिति सामान्य होने के बाद ही पहले की तरह ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed