फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Train fired between railway crossing due to signal failure

सिग्नल की खराबी के चलते रेलवे क्रासिंग के बीच फंसी ट्रेन

Sat, 18 Mar 2017 11:04 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sat, 18 Mar 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Train fired between railway crossing due to signal failure
ट्रेन
 सिगनल में आई खराबी के चलते बरेली से आ रही ट्रेन रेलवे क्रासिंग के बीचोबीच आकर रुक गई। इसके चलते रेलवे क्रासिंग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। करीब आधे घंटे की जद्दोजहद के बाद सिगनल दुरुस्त न होने पर ट्रेन का मेमो के जरिए रेलवे स्टेशन तक ले जाया गया। तब कहीं रेलयात्रियों व राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बरेली सिटी से ट्रेन संख्या 55363 शनिवार दोपहर पीलीभीत आ रही थी। इस बीच ट्रेन के नौगवा रेलवे क्रासिंग पर पहुंचते ही अचानक सिग्नल फेल हो गए। इसके चलते ट्रेन रेलवे क्रासिंग के बीचों बीच रोक दी गई। सिग्नल फेल होने की जानकारी कंट्रोल समेत रेलवे स्टेशन पर दी गई। कुछ ही देर में सिग्नल में आई खराबी को दुरुस्त करने के प्रयास शुरू कर दिए। सिग्नल दुरुस्त हो पाते कि इस बीच रामलीला रेलवे क्रासिंग के बैरियर में खराबी आ गई। रेलवे क्रासिंग के बीच में खड़ी ट्रेन के चलते दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। काफी देर तक सिग्नल व रेलवे क्रासिंग दुरुस्त करने के प्रयास होते रहे, इस बीच रामलीला रेलवे क्रासिंग तो ठीक हो गया, लेकिन सिग्नल की खराबी को ठीक नहीं किया जा सका। इस पर ट्रेन को मेमो के जरिए रेलवे स्टेशन तक ले जाया जा सका। इसके चलते ट्रेन करीब आधा घंटा देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंच सकी। ट्रेन रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से रेल यात्रियों को तो राहत मिल गई, लेकिन नौगवा रेलवे क्रांसिग पर बड़ी संख्या में वाहन होने के चलते काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक पुलिस की मदद से रेलवे क्रासिंग पर जाम में फंसे वाहनों को निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed