फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Traffic has been halted for one and a half month due to collapse of culvert, no hope of repair soon

Pilibhit News: पुलिया ढहने से डेढ़ माह से आवागमन ठप, जल्दी सही होने की उम्मीद नहीं

Wed, 28 Aug 2024 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Traffic has been halted for one and a half month due to collapse of culvert, no hope of repair soon
हरदोई ब्रांच नहर के दंदौल पुल के पास ढही पुलिया।संवाद
घुंघचाई। सिंचाई विभाग की ओर से कई साल पहले दंदौल पुल के पास बनाई गई पुलिया डेढ़ माह पहले भारी बारिश के चलते ढह गई थी। जिसको अब तक नहीं बनवाया गया है और आगे भी इसके जल्दी बनने की उम्मीद नहीं है। इस कारण लोगों काे आवागमन में दिक्कत आ रही है। पुलिया के न बनने से करीब 12 गांवों के हजारों ग्रामीणों के सामने आवाजाही की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

हरदोई ब्रांच नहर के दंदौल पुल के पास से दिलावरपुर जाने वाले मार्ग पर बनी पुलिया का निर्माण नहर विभाग की ओर से कई साल पहले कराया गया था। डेढ़ माह पहले कई दिन तक हुई मूसलाधार बारिश के चलते पुलिया ढह कर पानी में समा गई। जिसके चलते क्षेत्र के करीब 12 गांवों के लोगों का आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन

पुलिया को ठीक कराने के लिए ग्रामीणों ने तहसील समेत जिला स्तरीय अधिकारियों से मांग की। इसके बाद भी अब तक इसे ठीक नहीं कराया जा सका। ऐसे में ग्रामीणों को अन्य मार्गों से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। इसमें वाहन स्वामी दो किलोमीटर दूर डूंडा पुल से होकर निकल रहे हैं। ऐसे में रात में हादसे की आशंका बनी रहती है। बताया जाता है कि अब तक निरीक्षण करने के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--



इन गांवों के लोगों को है दिक्कत

दिलावरपुर, नरायनपुर, मटेहना, कालौनी, सिमराया, लुकटिहाई, कालाबोझ सहित करीब 12 गांवों के लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।


--
डेढ माह पहले बारिश के कारण पुलिया टूट गई थी। जिसकी जानकारी है। इसके निर्माण के लिए प्रक्रिया जारी है। एक-डेढ़ माह में पुलिया का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
-रामसत्य यादव, अवर अभियंता, सिंचाई विभाग
--
जर्जर सड़क का निर्माण कराने की मांग
पीलीभीत। नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने नौगवां ओवरब्रिज के नीचे दोनों ओर की जर्जर सड़क का निर्माण कार्य कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने स्वीकृत सड़क का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण करने की बात कही है।


पालिकाध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर कहा कि नगर क्षेत्र स्थित नौगवां चौराहे से ओवरब्रिज के नीचे दोनों ओर की सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इससे आए दिन राहगीरों, दो पहिया वाहनों, ई-रिक्शा आदि को दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के पानी से सड़क के दोनों ओर तालाबों में जलभराव होने से सड़क पर पानी भर जाता है। जल्दी ही इस सड़क का निर्माण किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed