फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Traders protest against administration in Pilibhit

Pilibhit News: प्रशासन के रवैये से नाराज व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, भ्रष्टाचार का पुतला फूंका

Sun, 24 Dec 2023 05:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Dec 2023 05:23 PM IST
सार

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारी दोपहर करीब एक बजे शहर के जेपी रोड पर एकत्रित हुए। यहां प्रशासन व भ्रष्टाचार के विरोध में व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Traders protest against administration in Pilibhit
व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में व्यापारियों की अनदेखी से नाराज भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने रविवार को जेपी रोड बरेली गेट के पास प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भ्रष्टाचार का पुतला फूंका। व्यापारियों ने कहा कि लापरवाह अफसर केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर पानी फेर रहे हैं, जिससे जिले का व्यापारी परेशान हैं। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को विधायक व सांसद के माध्यम से पत्र भेजकर ऐसे अफसरों की कारगुजारी के बारे में बताया जाएगा।

विज्ञापन


भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारी दोपहर करीब एक बजे शहर के जेपी रोड पर एकत्रित हुए। यहां प्रशासन व भ्रष्टाचार के विरोध में व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद भ्रष्टाचार का पुतला फूंका। इस दौरान भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में जन कल्याणकारी नीति पर प्रशासनिक अफसर पानी फेर रहे हैं। विकास में पीलीभीत पिछड़ता चला जा रहा है। 
विज्ञापन


शहर की स्थिति बहुत खराब 
उन्होंने कहा कि जनता परेशान है, व्यापारी व किसान त्रस्त हैं। इन सबके बावजूद प्रशासन व्यापारियों व जन समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। जिला मुख्यालय होने के बावजूद नगर की स्थिति बहुत खराब है। व्यापारियों को बुलाकर उनसे बातचीत नहीं की जाती। लंबे समय से व्यापारी बैठक में समस्याएं बता रहे हैं लेकिन उन पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी नहीं सुनेंगे तो सीधे मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री तक मांगों को लेकर जाया जाएगा। साथ ही कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर विधायकों व सांसद के माध्यम से मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अभिषेक अग्रवाल, अभिनेब सिंह, रजत कुमार, अतुल अग्रवाल, प्रयांश अग्रवाल,अंकुर अग्रवाल, विजय यादव, अंकुश अरोरा, दीपांशू अग्रवाल, गौरव, हैप्पी, नीरज श्रीवास्तव, रचित, राजेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

ये हैं व्यापारियों की मांगें
व्यापारियों के 13 सूत्री मांगपत्र में मुख्य रूप से लंबे समय से जिले में डटे अधिकारियों का स्थानांतरण नीति के तहत तबादला करने, विकास कार्य में आड़े आने वाले अधिकारियों को हटाने, ललौरीखेड़ा व अन्य औद्योगिक स्थानों में खाली शेड व भूखंड का आवंटन करने, पालिका की खाली पड़ी जमीन पर नई दुकानों का निर्माण एवं आवंटन करने, पुराने बाजारों का सौंदर्यीकरण करने, शहर का ट्रैफिक सुधारने, रेहड़ी पटरी व्यापारियों के लिए सम्मानपूर्वक स्थान सुनिश्चित किए जाने की मांग शामिल है।

पीपे बजाकर जताया विरोध
व्यापारियों ने विरोध को लेकर नया तरीका अपनाया। उन्होंने बाजार में पीपे बजाकर प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी व्यापारियों व आम जनता की आवाज सुन ही नहीं रहे हैं, भ्रष्टाचार का बोलबाला है इसलिए उन्हें सुनाने के लिए यह तरीका अपनाया गया और भ्रष्टाचार का पुतला फूंका गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed