{"_id":"5d223f278ebc3e6d03541e12","slug":"tractor-trolly-sagaun-chori-pilibhit-news-bly36768414","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागौन की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पुलिस ने पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागौन की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पुलिस ने पकड़ी
विज्ञापन
पूरनपुर। अवैध कटान कर लाई जा रही सागौन की लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली कोतवाली पुलिस ने पकड़ी। हालांकि चालक और ठेकेदार पुलिस को देख भाग गए। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एसआई संजीव कुमार की ओर से एक नामजद समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली पुलिस को रविवार दोपहर सूचना मिली कि टांडा छत्रपति की ओर से एक ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध कटान की गई सागौन की लकड़ी लाई जा रही है। इसका संज्ञान लेकर पुलिस सक्रिय हो गई। तत्काल पुलिस की एक टीम कार्रवाई के लिए भेज दी गई। टीम ने बताए गए रास्ते पर जाकर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली तो पुलिस ने पकड़ ली, लेकिन चालक और ठेकेदार हत्थे नहीं चढ़ा। ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर कोतवाली लाया गया। इसके बाद कानूनी कार्रवाई की गई। कोतवाल केके तिवारी ने बताया कि शेरपुरकलां निवासी निजाकत समेत दो के खिलाफ वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। सागौन की लकड़ी कहां से काटकर लाई जा रही थी। इसकी छानबीन की जा रही है।
दबाव बनाने को कराई जाती रही सिफारिश
लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़े जाने के बाद उसको छुड़ाने के लिए पुलिस से साठगांठ करने से लेकर दबाव बनाने तक लगे रहे। जिसको लेकर कोतवाली गेट के आसपास भी भीड़ लगी रही। वहीं एक अफसर के अदर्ली से भी संपर्क साधा गया, ताकि कार्रवाई से बचा जा सके।
..ताकि न हो पाए सागौन की पहचान
आरोपियों ने सागौन की लकड़ी को छिपाने के लिए पूरी प्लानिंग की थी। हालांकि ये काम नहीं आई। दरअसल, आरोपियों ने ट्रॉली में नीचे की तरफ सागौन की लकड़ी भरी। इसके ऊपर बकैना और यूकेलिप्टिस की लकड़ी लगाकर रख दी थी। ताकि दूर से देखकर कोई पहचान न सके।