{"_id":"64ac7040493720fb3f0e3a3c","slug":"tractor-trolley-overturned-in-water-filled-ditch-due-to-truck-collision-18-injured-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-911-2023-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रक की टक्कर से पानी भरी खाई में पलटा ट्रैक्टर-ट्रॉली, बच्चों समेत 18 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रक की टक्कर से पानी भरी खाई में पलटा ट्रैक्टर-ट्रॉली, बच्चों समेत 18 घायल
Tue, 11 Jul 2023 08:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 11 Jul 2023 08:43 AM IST
सार
बरेली मार्ग पर गांव गोवल के पास पीछे से ट्रक ने ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर - ट्रॉली पानी भरी खाई में पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 18 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
खाई में पलटा पड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में बरेली रोड पर सोमवार की देर रात गांव गोवल के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली पानी भरी खाई में पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 18 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव अमखेड़ा निवासी नंदलाल ने बताया कि वह सोमवार देर रात करीब नौ बजे बीसलपुर कोतवाली के गांव बहुरुआ में नामकरण संस्कार में जा रहे थे। ट्रॉली में उनके परिवार के ही 18 लोग बैठे हुए थे। रास्ते में बीसलपुर बरेली रोड पर गांव गोवल के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाई में पलट गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- छोटे भाई ने भाभी को बना लिया पत्नी: 19 साल जेल में रहा युवक, घर लौटा तो न जोरू मिली न जमीन
विज्ञापन
खाई में बारिश का पानी भरा है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर बरेली की ओर भाग गया। इधर, घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि ट्रॉली के नीचे कोई नहीं दबा। शोर सुनकर गोवल गांव लोग आ गए। उन्होंने खाई में से लोगों को बाहर निकाला।