फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tractor-trolley loaded with wood overturned, old man died

Pilibhit News: लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बुजुर्ग की मौत

Sun, 26 Jan 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 26 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley loaded with wood overturned, old man died
असम हाईवे पर पूरनपुर क्षेत्र के गांव कढेरचौरा के समीप पलटी लकड़ी भरी ट्राली।स्रोत:पुलिस
पूरनपुर। लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ट्राॅली पर बैठे रामपुर के मिलक सानिया निवासी रतीराम (62) की मौत हो गई। वह खुटार क्षेत्र से लकड़ी लेकर रामपुर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉटर्म के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रामपुर के थाना भोट के गांव मिलक सानिया निवासी रतीराम बेटे महेश खुटार की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में पापुलर की लकड़ी लेकर रामपुर जा रहे थे। ट्रैक्टर महेश चला रहा था। ट्रैक्टर पर महेश के अलावा तीन अन्य लोग सवार थे, जबकि लकड़ी भरी ट्राॅली पर रतीराम बैठे थे।
विज्ञापन

गांव कढेरचौरा के समीप मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे रतीराम लकड़ियों के ढ़ेर के नीचे दब गए। उन्हें गंभीर चोटें आईं। जैसे-तैसे उन्हें बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि सूचना परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed