फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tractor theft report registered after four months on the instructions of DGP

Pilibhit News: डीजीपी के निर्देश पर चार माह बाद दर्ज हुई ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट

Tue, 07 May 2024 04:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Tractor theft report registered after four months on the instructions of DGP
बीसलपुर। डीजीपी के निर्देश पर दियोरिया कोतवाली पुलिस ने रविवार को चार माह बाद ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव सोंधा गोटिया निवासी रोशन लाल ने बताया कि पांच जनवरी की रात में उनके दरवाजे पर खड़ा उनका ट्रैक्टर चोरी हो गया था l चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जिले के पुलिस व प्रशासन के सभी अधिकारियों के चक्कर लगा लिए, लेकिन अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।

अधिकारियों से मायूस होकर रोशन लाल ने प्रदेश के डीजीपी को शिकायती पत्र भेजा। कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है l रिपोर्ट में गांव के ही उमेश गंगवार और झांझन लाल को नामजद किया गया है। रिपोर्ट में ट्रैक्टर के नंबर का उल्लेख भी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed