फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tracing will door to door

कोरोना: डोर टू डोर चलेगा ट्रैसिंग अभियान

Fri, 21 Jan 2022 07:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
tracing will door to door
पीलीभीत। कोरोना वैक्सीन से छूटे लोगों को ट्रेसिंग अभियान कर उनको वैक्सीन लगाई जाएगी। 24 से 29 जनवरी के बीच डोर टू डोर अभियान भी चलाया जाएगा। बुखार और खांसी वाले मरीजों के सैंपल की जांच और उनको दवाइयां वितरित की जाएगी। डीएम ने शुक्रवार को इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।
विज्ञापन

दरअसल अब भी बड़ी संख्या में लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है। अब उनको ट्रेस कर वैक्सीनेशन कराने के निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने बैठक में निर्देश दिए कि 24 से 29 जनवरी के बीच डोर टू डोर ट्रेसिंग का अभियान चलाकर बुखार, खांसी व सांस फूलने आदि के लक्षण पाए जाने लोगों की जांच की जाए। आरआरटी व निगरानी टीम के माध्यम चिह्नित करते हुए उन्हें तत्काल मेडिसिन किट उपलब्ध कराई जाए। सर्वे के दौरान कोविड टीकाकरण से छूटे व्यक्तियों की भी पहचान कर उनका भी टीकाकरण कराना सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा 15 से 18 वर्ष तक किशोरों का टीकाकरण पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

फ्रंट वर्कर व ऐसे समस्त छोटे कर्मचारियों को शत-प्रतिशत बूस्टर डोज लगवाया जाएगा। सभी एमओआईसी को आशा एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों को सर्वेक्षण के संबंध में प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा दो वर्ष से कम आयु के छूटे बच्चों को चिह्नित करते हुऐ टीकाकरण कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed