फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tourists will be able to stay at Satjhal also, stay away

Pilibhit News: सातझाल पर भी रुक सकेंगे सैलानी, बनी रहीं हटें

Mon, 29 Jan 2024 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Tourists will be able to stay at Satjhal also, stay away
सातझाल पर गेमिंग के लिए तैयार किया गया क्षेत्र । सोत - पीटीआर
कलीनगर। जल्द ही सैलानियों को चूका बीच के साथ ही सातझाल पर हटों में रुकने की सुविधा भी मिलने लगेगी। हटों का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अफसरों की मानें तो 15 दिन बाद ही बुकिंग की प्रक्रिया भी खोल दी जाएगी। इससे पीटीआर के पर्यटन को विस्तार मिलेगा।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) का पर्यटन सत्र जारी है। छह माह तक चलने वाले सत्र के दौरान देश और विदेश के सैलानियों की आमद होती है। अब तक चूका बीच ही पर्यटन का प्रमुख स्थल बना हुआ है। पूर्व में पर्यटन का विस्तार करते हुए बराही रेंज के सातझाल पर हटों के अलावा अन्य व्यवस्थाओं को विकसित करने के लिए कार्य शुरू किया गया था। इसमें करीब चार हट के अलावा वॉच टावर और कैंटीन भी शामिल थी। तीन माह से कार्य चल रहा था, जो अब लगभग पूरा हो चुका है। अनुमान है कि 15 दिन के अंतराल में सैलानियों को सातझाल की नई हटों में ठहरने की सुविधाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन



इन डोर गेमिंग की व्यवस्था भी शामिल
सैलानियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए ठहरने के इंतजाम तो किए गए हैं साथ ही खेलने के लिए इन डोर गेमिंग को लेकर भी व्यवस्था कराई गई है। इसके लिए दो हट बनाकर अंदर पूरी व्यवस्था कराई जा रही है। ऐसे में सातझाल में रुकने वाले सैलानी गेमिंग का भी लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन के विस्तार के साथ ही रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
सातझाल पर पर्यटन के विस्तार के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। सातझाल के सटे सेल्हा गांव के लोगों द्वारा बनाई गई समिति के सदस्य कैंटीन का संचालन कर रहे हैं। विस्तार के बाद रोजगार के अन्य अवसर भी मिलने की उम्मीद है।





सातझाल पर पर्यटन से संबंधित कार्य लगभग पूरा हो गया है। उम्मीद है कि 15 दिन बाद आम सैलानियों के लिए यहां रुकने की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। - अरुण मोहन श्रीवास्तव रेंजर बराही

सातझाल पर गेमिंग के लिए तैयार किया गया क्षेत्र । सोत - पीटीआर

सातझाल पर गेमिंग के लिए तैयार किया गया क्षेत्र । सोत - पीटीआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed