फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tourists liked the jungle safari very much, the number doubled

Pilibhit News: सैलानियों को खूब पसंद आई पीटीआर की जंगल सफारी

Tue, 04 Jun 2024 03:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Tourists liked the jungle safari very much, the number doubled
जिप्सी वाहनो से घूमते सैलानी । संवाद
कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व आने वाले सैलानियों को जंगल सफारी की सैर खूब पसंद आ रही है। इस सत्र में अप्रैल माह तक 7866 जंगल सफारी वाहन बुक हो चुके हैं। पिछले सत्र की बात करें तो 4337 जंगल सफारी वाहन बुक हुए थे। इस बार 3529 वाहन अधिक बुक हुए हैं।
विज्ञापन


यहां आने वाले सैलानियों के लिए पीटीआर और वन निगम की ओर से 60 वाहनों की व्यवस्था की गई है। इसमें वन निगम के पांच जीनान (बड़े जिप्सी वाहन) वाहन भी शामिल हैं। सैलानी चूका बीच की खूबसूरती के साथ जंगल को भी करीब से निहारना पसंद करते हैं। ऐसे में मुस्तफाबाद और महोफ गेट से बुकिंग कराने के बाद तीन घंटे तक जंगल सफारी की सैर कराई जाती है।
विज्ञापन

हरियाली के बीच बहती नहरें, शारदा डैम के किनारे बने चूका बीच के अलावा बाघों का दीदार सैलानियों को बार-बार आने को मजबूर कर देता है। यही वजह है कि इस सत्र ने पर्यटन में पुराने सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। जंगल सफारी की बात की जाए, तो इस सत्र में अप्रैल माह तक 7866 वाहनों को बुक कराया गया। इसमें 5650 जिप्सी वाहन और 2216 जीनान वाहन शामिल रहे। सबसे अधिक बुकिंग मुस्तफाबाद से कराई गई। जिसमें 5118 जिप्सी और 2164 जीनान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
बाघों की अधिक सक्रियता से वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर भी हुए प्रभावित
पीटीआर के पर्यटन में इजाफा होने की अहम वजह बाघों का अधिक दीदार भी है। यही वजह है कि आम सैलानियों के अलावा वाइल्डलाइफ के शौकीन फोटोग्राफर की आमद भी इस बार अधिक हुई। आंकड़ों पर नजर डालें तो इस सत्र में 4378 लोगों का कैमरा चार्ज दर्ज किया गया। इसमें अधिकतर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर शामिल रहे। बताया जा रहा है कि कई ऐसे फोटोग्राफर भी आए जिन्होंने कई दिनों तक रुककर करीब तीस से चालीस बार सफारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed