{"_id":"666e175d5b3ce0de8906bca4","slug":"tourists-increased-all-huts-at-chuka-beach-are-full-till-24-june-pilibhit-news-c-121-1-pbt1002-117936-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बढ़े सैलानी, चूका बीच की सभी हट 24 जून तक फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बढ़े सैलानी, चूका बीच की सभी हट 24 जून तक फुल
Sun, 16 Jun 2024 04:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
नहर में तैरता बाघ । स्रोत - सैलानी
पीलीभीत। पर्यटन सत्र का समय बढ़ने के साथ ही सैलानियों का उत्साह भी बढ़ने लगा है। मिनी गोवा के रूप में प्रसिद्ध चूका बीच की हटों की 24 जून तक बुकिंग हो चुकी है। हालांकि बीच के एक दो दिन की बुकिंग होना शेष है। शनिवार को भी सैलानियों की बेहतर आमद हुई। इससे चूका बीच और जंगल क्षेत्र गुलजार रहा।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच में बनी हटें आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। पर्यटन स्थल आने वाले सैलानी चूका बीच में ठहरना अधिक पसंद करते हैं। यहां ट्री, बैंबू और थारू हटें काफी खूबसूरत है। शाम होते ही हटों के बाहर शारदा डैम का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। बीच की बुकिंग यूपी पर्यटन विभाग की बेवसाइट से होती है। बीते दिनों सत्र का समय दस दिन बढ़ाकर 25 जून तक कर दिया गया था। जानकारी होते ही सैलानियों ने बुकिंग करानी शुरू कर दी। वन निगम के चूका प्रभारी जमीलउर रहमान ने बताया कि अधिकांश हटों की 24 जून तक की बुकिंग हो गई है। बीच के एक दो दिन शेष है। बुकिंग लगातार जारी है।
000
शनिवार और रविवार को अधिक पहुंचते ही सैलानी
इस सत्र में सैलानियों की आमद ने पुराने सभी रिकार्ड तोड़ दिए है। रोजाना तीन से चार सौ के बीच सैलानी घूमने पहुंचते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार को संख्या अधिक बढ़ जाती है। विभाग की मानें तो इस समय इन दोनों दिन पांच सौ से अधिक सैलानी जंगल सफारी का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
000
नहर में तैरते तो कभी सड़कों में टहलते देखे जा रहे बाघ
इस सत्र में सैलानियों की बढ़ती संख्या की वजह बाघों के अधिक दीदार माना जा रहा है। जंगल सफारी के दौरान कभी नहर में तैरते हुए तो कभी मार्ग पर घूमते हुए बाघ के दीदार हो रहे हैं। सैलानी वीडियो बनाकर लगातार वायरल भी कर रहे हैं।