{"_id":"65e4afaf6a0b9734c50e88d7","slug":"tourists-from-germany-and-ireland-came-to-visit-ptr-pilibhit-news-c-121-1-pbt1002-112887-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जर्मनी और आयरलैंड से पीटीआर घूमने पहुंचे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जर्मनी और आयरलैंड से पीटीआर घूमने पहुंचे सैलानी
विज्ञापन
कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सुंदरता विदेशी सैलानियों को आकर्षित कर रही है। इस सत्र में विदेशी सैलानी अधिक पहुंच रहे हैं। रविवार को जर्मनी और आयरलैंड से दो महिला सैलानी भारतीय परिचितों के साथ पीटीआर घूमने पहुंचीं। जंगल सफारी का आनंद लेने के साथ चूका बीच की खूबसूरती को भी निहारा।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र की खूबसूरती देश के अलावा विदेशों में भी पहचान बढ़ा रही है। चूका बीच और हरियाली के बीच विचरण करते बाघ समेत अन्य वन्यजीव भी सैलानियों के लिए खासा आकर्षण बने रहते हैं।
नवंबर माह में सत्र का शुभारंभ होने के बाद से सैलानियों की आमद शुरू हो गई, लेकिन इस बार देश के अलावा विदेशी सैलानियों की संख्या भी काफी रही। सप्ताह पूर्व की बात करें तो कई विदेशी पीटीआर घूमने आए। इसी क्रम में रविवार को आयरलैंड से एल्डिना और जर्मनी से लौरा निकोल अपने भारतीय दोस्तों के साथ पीटीआर पहुंचीं।
विज्ञापन
मुस्तफाबाद से जंगल सफारी का आनंद लिया। चूका बीच, सायफन और सप्तसरोवर की सुंदरता के सैलानी कायल हुए। जंगल सफारी के दौरान कई वन्यजीव देखने को मिले। संबंधित स्टाफ ने पीटीआर की खासियत बताई। सैलानियों ने भी अपने अनुभवों को साझा किया। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि रविवार को वर्षा के बावजूद काफी संख्या में सैलानी पीटीआर पहुंचे।