फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tourists could not roam in the second shift affected by rain

बारिश से पर्यटन हुआ प्रभावित दूसरे शिफ्ट में नहीं घूम सके सैलानी

Wed, 25 May 2022 06:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 06:13 PM IST
विज्ञापन
Tourists could not roam in the second shift affected by rain
कलीनगर। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से सोमवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन प्रभावित हो गया। दूसरी शिफ्ट में सैलानी जंगल का आनंद नहीं ले सके। मूसलाधार बारिश होने से जंगल के कच्चे मार्ग भी जलमग्न हो गए। बारिश से पूर्व पहली शिफ्ट में करीब 12 सैलानियों ने जंगल भ्रमण कर आनंद उठाया।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र जारी है। जंगल की खूबसूरती के साथ वन्यजीवों के दीदार के लिए सैलानियों की लगातार आमद हो रही है। पिछले कुछ दिनों से संख्या में इजाफा भी हुआ है। जंगल भ्रमण के दौरान बाघ के दीदार कर सैलानी काफी रोमांचित हो रहे हैं। इधर सोमवार को करीब 11 बजे अचानक आसमान पर बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक मूसलाधार बारिश होती रही। इससे जंगल के कच्चे मार्गों के जलमग्न होने के कुछ स्थानों पर पानी भी भर गया। तीन से छह बजे की दूसरी शिफ्ट में जंगल सफारी को बंद कर दिया गया। पर्यटन प्रभावित हो गया। हालांकि सुबह की शिफ्ट में करीब 12 सैलानियों ने जंगल की सैर की थी। रेंजर वजीर हसन ने बताया कि बारिश से जंगल मार्ग जलमग्न हुए हैं। स्थिति को देखने के बाद ही पर्यटन को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed