फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Took refuge in High Court to organize annual Urs of Syed Selha Baba

Pilibhit News: सैयद सेल्हा बाबा का सालाना उर्स कराने के लिए हाईकोर्ट की ली शरण

Sat, 04 May 2024 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Took refuge in High Court to organize annual Urs of Syed Selha Baba
कलीनगर। सेल्हा बाबा के सालाना उर्स को लेकर अब कमेटी के सदस्यों ने हाईकोर्ट की शरण ली है। हाईकोर्ट का आदेश मिलने के बाद उर्स कमेटी की ओर से दोबारा आवेदन करने पर एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने सीओ पूरनपुर से आख्या मांगी है। बता दें कि कमेटी के सदस्यों में आपसी विवाद के बाद प्रशासन ने सालाना उर्स की अनुमति देने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन

बराही रेंज के सेल्हा जंगल से जुड़े इलाके में प्रसिद्ध सैयद सेल्हा बाबा की दरगाह है। यहां हर साल सालाना उर्स होता है। जिसमें देश भर से जायरीन आते हैं। इस बार रुपये के लेनदेन को लेकर कमेटी में आपसी विवाद हो गया था। कुछ सदस्यों को कमेटी से बाहर किया गया तो माधोटांडा थाने में अभियोग भी पंजीकृत कराया गया।
विज्ञापन

वहीं रमजान और प्रथम चरण में जनपद में चुनाव के चलते होली बाद उर्स कराने के लिए अनुमति लेने को एसडीएम कलीनगर के कार्यालय में दोनों पक्षों ने आवेदन किया। सीओ और थानाध्यक्ष की रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने अनुमति देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कमेटी के सदस्य हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने निरस्तीकरण आदेश के आधार बिंदुओं का परीक्षण करते हुए उर्स मेले के आयोजन की अनुमति संबंधी प्रार्थना पत्र का पुनः गुणदोष के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।

एक मई को कमेटी के सचिव हनीफ ने उर्स को लेकर दोबारा आवेदन किया। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि उक्त मामले में निस्तारण के क्रम में हाईकोर्ट के निर्देश को ध्यान में रखकर सीओ पूरनपुर से आख्या उपलब्ध देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed