फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Took money from consumers, did not deposit it in the municipality and made a fraud of Rs 30 lakh... Three suspended

Pilibhit News: उपभोक्ताओं से लिया, पालिका में जमा न कर 30 लाख का कर दिया गोलमाल... तीन निलंबित

Tue, 30 Sep 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 30 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Took money from consumers, did not deposit it in the municipality and made a fraud of Rs 30 lakh... Three suspended
पीलीभीत/बीसलपुर। नगर पालिका बीसलपुर के कर अनुभाग के कर्मचारियों ने गृहकर-जलकर, किराया व अन्य मदों में करदाताओं से लाखों की वसूली की। लेकिन, उस धनराशि को नगरपालिका में जमा नहीं किया। रसीदें और विवरण दर्ज न कराकर 30 लाख रुपये से अधिक की धनराशि का गोलमाल कर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष ने गोलमाल पकड़ा तो ईओ ने आननफानन में कर अनुभाग के तीन कर्मचारियों और दो पूर्व अधिकारियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई। तीनों कर्मचारियों को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शशि जायसवाल ने 28 सितंबर को कर अनुभाग में गोलमाल पकड़ा था। कर अनुभाग के तीन कर्मचारी नगर के करदाताओं से गृहकर-जलकर, किराया व अन्य मदों का कर वर्ष 2018 से वसूल कर रहे थे। लेकिन, इसे नगरपालिका में जमा नहीं किया जा रहा था। पटल पर विवरण और रसीदें भी नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन

अन्य कर्मचारियों की आनाकानी से शक होने पर पालिकाध्यक्ष ने रसीदों का मिलान और कर जमा करने की जांच कराई तो 30 लाख रुपये से अधिक का गोलमाल सामने आ गया। आंकलन कराया जा रहा है वास्तविक धनराशि अधिक भी हो सकती है। पता चला कि तीनों कर्मचारी वर्ष 2018 से वसूली जमा न करके गोलमाल में लगे थे। इसमें तत्कालीन निरीक्षक और कर अधीक्षक भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर के बाद निलंबित हुए ये तीनों कर्मचारी
अध्यक्ष के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी शमशेर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कर अनुभाग के तीन कर्मचारियों और दो पूर्व अधिकारियों को नामजद किया गया। नामजद कर्मचारियों में जितेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार और रामनिवास शामिल हैं। अधिशासी अधिकारी ने मंगलवार को तीनों नामजद आरोपी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि इनमें से एक कर्मचारी को निलंबन आदेश रिसीव करा दिया गया है। जिन दो कर्मचारियों ने निलंबन आदेश रिसीव नहीं किया है, उनका आदेश उनके घर के पते पर डाक से भेजा जाएगा।



वर्जन
गोलमाल के मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। निलंबित भी किए गए हैं। आम जनता के पैसे का गबन करने वालों पर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। - शशि जायसवाल, अध्यक्ष नगरपालिका बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed