{"_id":"66566148315829c54e0ae1b8","slug":"took-blessings-of-sankatmochan-tasted-prasad-in-stores-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117039-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संकटमोचन का लिया आशीर्वाद, भंडारों में चखा प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संकटमोचन का लिया आशीर्वाद, भंडारों में चखा प्रसाद
विज्ञापन
शहर की स्टेशन रोड स्थित बाबा पाकड़नाथ मंदिर पर पूजा करते श्रद्धालु । संवाद
पीलीभीत। ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ किया गया। जगह-जगह पर प्याऊ लगाकर शरबत बांटा गया और भंडारों का आयोजन हुआ।
ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार को शहर के हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। स्टेशन रोड स्थित बाबा पाकड़ नाथ मंदिर में सुंदरकांड का पाठ हुआ। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। शहर के स्टेडियम रोड पर भी संकट मोचन हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
इसके अलावा ब्रह्मचारी घाट, लाल रोड पर संकटमोचन मंदिर, छतरी चौराहा के पास हनुमान मंदिर सहित शहर के सभी हनुमान मंदिरों पर भंडारा और सुंदरकांड का पाठ हुआ। वहीं शहर में कुछ स्थानों पर लोगों को शरबत पिलाया गया।
विज्ञापन
बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल गेट पर बड़े मंगल को दोपहर बाद भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारा शाम तक चला । इसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया l व्यवस्था में मिल के प्रधान प्रबंधक जयप्रकाश, मुख्य गन्ना अधिकारी अवधेश कुमार, मुख्य अभियंता बिजेंद्र सिंह, अतुल कुमार, आवास शुक्ला, प्रसून कटियार, श्रमिक नेता श्याम बहादुर शर्मा, संकेत शर्मा, गन्ना विकास निरीक्षक अमर नाथ दुबे, सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव आरपी कुशवाहा और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक धर्मेंद्र प्रसाद दुबे शामिल रहे। संवाद
--
सिद्ध बाबा मेले में श्रद्धालुओं की उमड़ रही है भीड़
गजरौला। टाइगर रिजर्व के अंतर्गत जंगल के बीच माला नदी के तट पर स्थित सिद्ध बाबा का प्राचीन मेला शुरू हो गया है। जिले के प्रत्येक क्षेत्र से श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राॅली से सिद्ध बाबा स्थल पर पहुंचकर भंडारा और रामायण के पाठ का आयोजन कर रहे हैं।
पीलीभीत- माधौटांडा मार्ग से आधा किलोमीटर दूर जंगल के बीच माला नदी के तट पर स्थित सिद्ध बाबा का प्राचीन देव स्थल है। जहां सालों से धार्मिक कार्यक्रम होते आ रहे है। इस समय 50 से 100 ट्रैक्टर ट्राॅलियां प्रतिदिन यहां पहुंच रहीं हैं। संवाद