फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tomato red due to prices, brinjal is also eating the price

Pilibhit News: कीमतों से टमाटर लाल, बैंगन भी खा रहा भाव

Tue, 11 Jul 2023 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 11 Jul 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Tomato red due to prices, brinjal is also eating the price
पीलीभीत। सावन के महीने में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे गृहणियों को रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। टमाटर, तुरई, हरा धनिया, अदरक आदि सब्जियों की कीमतें दोगुने हो गई हैं। बीच में टमाटर 120 रुपये किलो चला गया था, लेकिन अब 100 रुपये किलो तक आ गया है। इन दिनों में बैंगन सस्ता होता था, लेकिन अब बैंगन भी भाव खा रहा है और 50 रुपये किलो में बिक रहा है। लोगों का चटनी से रोटी खाना भी महंगा हो गया है। हरा धनिया 300 रुपये किलो है।
विज्ञापन


मंडी के आढ़तियों की मानें तो आसपास के क्षेत्रों सब्जी पैदा करने वाले किसान अभी यहां की मंडियों में अपनी फसल को नहीं बेच रहे हैं। अच्छे दाम मिलने के कारण किसान बरेली या दिल्ली की मंडियों में सब्जी बेच रहे हैं। वहां उन्हें अच्छे दाम मिल रहे हैं। जिले में बरेली, बदायूं, फर्रुखाबाद, हल्द्वानी, देहरादून से सब्जियां आ रही हैं। बाजार में इस समय पहाड़ी टमाटर खूब आ रहा है। इसे हल्द्वानी से मंगवाया जा रहा है।
विज्ञापन




बंदगोभी व फूल गोभी भी हल्द्वानी से आ रही है। हरा धनिया इन दिनों देहरादून से आ रहा है। थोक दुकानदारों का कहना है कि सब्जी के दाम पिछले 20-25 दिनों से बढ़े हुए हैं। भाव में उतार के अभी कोई आसार भी नजर नहीं आ रहे। मंडी में स्थानीय किसान सब्जी कम लेकर आ रहे हैं। इसका भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जियों के दामों में इजाफा हुआ है। गनीमत है कि आलू-प्याज का मूल्य अभी नहीं बढ़ा है। बरसात में इनके दाम बढ़ सकते है। लोग स्टॉक कर लेते है। - नरेश आलू, प्याज विक्रेता।


हर सब्जी महंगी हुई है। महंगाई के चक्कर से लोग सब्जी भी कम खरीद रहे हैं। इससे काफी सब्जी गर्मी के चलते खराब भी हो जाती है। - अजीम, विक्रेता।

किसान सब्जी को बाहर भेज रहा है। जिससे यहां आनी वाली सब्जी महंगी है। बरसात होते ही सब्जियों के दाम कम होने लगेंगे। -अकबर, आढ़ती।



मौसमी सब्जियों में इस बार काफी महंगाई आई है। एक किलो की चीज लोग आधा किलो खरीद रहे हैं। इससे व्यापार पर भी काफी असर आया है। - नरेंद्र मौर्य, विक्रेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed