Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Toll plazas will cost you more from today, fee hiked

Pilibhit News: आज से टोल प्लाजा के लिए ढीली करनी पड़ेगी जेब, बढ़ा शुल्क

Tue, 31 Mar 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 31 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Toll plazas will cost you more from today, fee hiked
सिमरा अकबरगंज ​स्थित टोल प्लाजा के पास गुजरता ट्रक। संवाद
पीलीभीत। आज से टोल प्लाजा से निकलने वाले वाहन चालकों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। पूर्व में निर्धारित शुल्क से अधिक रुपये देने होंगे। इसके साथ ही कैशलेस प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए यूपीआई पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग का चौड़ीकरण होने के बाद इस मार्ग पर टोल प्लाजा का निर्माण करीब तीन वर्ष पूर्व कराया गया। निर्माण कार्य कराए जाने वाली संस्था की ओर से पिछले वर्ष इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों से शुल्क वसूला जाने लगा। अब नए वित्तीय वर्ष में इस टोल प्लाजा पर लिए जाने वाली धनराशि को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही मासिक पास वाले वाहनों से लिया जाने वाले शुल्क में बदलाव किया गया है। शासन से आदेश के बाद इस मार्ग पर नए नियमों से रुपये वसूले जाएंगे। इसके साथ ही कैशलेस प्रणाली को बढ़ावा दिए जाने के लिए यूपीआई का उपयोग किया जाएगा। आदेश के बाद रात 12 बजे से नए दरों को शुरू कर दिया गया है। अब इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन स्वामियों को अधिक रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
20 किमी के दायरे वाले मासिक पास में भी हुआ बदलाव
टोल प्लाजा से 20 किमी की परिधि में आने वाले वाहन स्वामियों को कुछ राहत दी जाती है। अब तक मासिक पास बनवाने वाले वाहन स्वामियों को 340 रुपये का शुल्क देना होता था, लेकिन अब इन वाहन स्वामियों को करीब 350 रुपये का शुल्क अदा करना होगा।


---------
यह रहेगा शुल्क
वाहन श्रेणी एकल यात्रा का शुल्क आने-जाने का शुल्क मासिक पास
कार जीप और वैन 45 65 1445
हल्के व्यावसायिक वाहन 70 105 2335
ट्रक बस 145 220 4890
थ्री एक्सल व्यावसायिक वाहन 160 240 5335
बड़े वाहन 280 420 9335
-------
पहले ये लिया जा रहा था शुल्क
वाहन श्रेणी एकल यात्रा का शुल्क आने-जाने का शुल्क मासिक पास
कार जीप और वैन 40 65 1410
हल्के व्यावसायिक वाहन 70 100 2275
ट्रक बस 145 215 4770
थ्री एक्सल व्यावसायिक वाहन 155 235 5200
बड़े वाहन 275 410 9105
------
शासन स्तर से टोल प्लाजा पर वसूले जाने वाले शुल्क में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके बाद टोल प्लाजा का शुल्क कुछ बढ़ाया गया है। आज से नए शुल्क दरें लागू हो जाएंगी। - वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed