फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tola on private Dharmkante Are fair

प्राइवेट धर्मकांटे पर तौला  जाता है सरकारी राशन

Wed, 13 Apr 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 13 Apr 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम से कोटेदारों को आवंटित होने वाले राशन की तौल सरकारी धर्मकांटे की बजाए अवैध रूप से प्राइवेट धर्मकांटे पर हो रही है। 
विज्ञापन

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम का डिपो मंडी परिसर में है। मंडी परिसर में सरकारी धर्मकांटा भी है। नियमानुसार डिपो से कोटेदारों को प्रत्येक माह आवंटित होने वाले राशन की तौल सरकारी धर्मकांटे से होनी चाहिए। सरकारी धर्मकांटे से राशन की तौल होने पर धर्मकांटे को आमदनी भी होगी और तौल में पारदर्शिता भी रहेगी, लेकिन घटतौली के चलते लंबे समय से राशन की तौल सरकारी धर्मकांटे की बजाए प्राइवेट धर्मकांटे पर अवैध रूप से हो रही है। सरकारी धर्मकांटे पर तौल न होने से मंडी प्रशासन को लाखों रुपये का नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। बताया जाता है कि निवर्तमान मंडी सचिव मलखान सिंह के कार्यकाल तक राशन की तौल सरकारी धर्मकांटे पर ही होती रही। उनका तबादला होते ही नए सचिव सुशील कुमार ने इस पर रोक लगा दी। उसके बाद राशन की तौल प्राइवेट धर्मकांटे पर अवैध रूप से होने लगी। डिपो प्रभारी दिवाकर शर्मा ने बताया कि सरकारी धर्मकांटे पर राशन की तौल कराने के संबंध में मौजूदा मंडी सचिव, एसडीएम और निगम के जिला प्रबंधक को कई पत्र भेज चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। प्राइवेट धर्मकांटे पर राशन की तौल होने के कारण प्रत्येक माह हजारों का घाटा हो जाता है, जो उन्हें अपने वेतन से भरना पड़ता है। मंडी सचिव सुशील कुमार ने बताया कि सरकारी धर्मकांटे पर केवल मंडी में आने वाले किसान ही अपना अनाज तुलवा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed