फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Today two and a half thousand kanwariyas will perform Jalabhishek

आज ढाई हजार कांवड़िया करेंगे जलाभिषेक, सुरक्षा को लेकर तीन जोन में बांटा शहर

Mon, 25 Jul 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Today two and a half thousand kanwariyas will perform Jalabhishek
सावन के दूसरे सोमवार के लिए रविवार को गौरी शंकर मंदिर में हो रही तैयारियां। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। सावन के दूसरे सोमवार को ढाई हजार कांवड़िये मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर शहर एक सुपरजोन और तीन जोन में बांटा गया है। जिले में प्रवेश करने से लेकर मंदिर तक पुलिस की सुरक्षा में कांवड़ियों के जत्थे पहुंचेंगे। एसपी ने पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले भर के 18 मंदिरों में सावन के दूसरे सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कांवड़िये जलाभिषेक करेंगे। रविवार को एसपी दिनेश कुमार पी. ने शहर में कांवड़ियों के आने जाने वाले रूट और गौरीशंकर मंदिर का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को रूट चार्ट, पार्किंग व्यवस्था व अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। शहर को एक सुपरजोन, तीन जोन और 13 सेक्टरों में बांटा गया है। सोमवार को 550 कांवड़िये मंडी समिति में रुकेंगे। दो हजार डाक कांवड़ से कांवड़िये जलाभिषेक करेंगे। सुपरजोन की जिम्मेदारी एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी को दी गई है। तीन जोन की जिम्मेदारी तीन सीओ और 13 सेक्टरों की जिम्मेदारी इंस्पेक्टरों को दी गई है।
विज्ञापन

गौरीशंकर मंदिर है पहला जोन
पहला जोन गौरीशंकर मंदिर को बनाया गया है। इसमें सीओ ज्योति यादव को जाने का प्रभारी बनाया गया है। गौरीशंकर मंदिर से असम चौराहा जोन दो बनाया गया है। इसका प्रभारी सीओ सिटी सुनील दत्त को बनाया गया है। जबकि असम चौराहा से शाही पुलिस चौकी तक जोन तीन बनाया गया है। इसकी जिम्मेदारी सीओ सदर लल्लन सिंह को दी गई है। शाही चौकी से गौरीशंकर मंदिर तक 13 सेक्टर बनाए गए हैं। इनमें इंस्पेक्टरों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा में होंगे कांवड़िये
जिले की सीमा पर शाही पुलिस चौकी है। सीमा में प्रवेश करते हुए कांवड़ियों का जत्था शाही चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी सुरक्षा में लेकर ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी तक लाएंगे। इसके बाद ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी से जहानाबाद मोड़ तक लेकर पहुंचेगी। इसके बाद डाक कांवड़ के जत्थे ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग और मंडी समिति की ओर जाने वाले जत्थे को वहां तक पुलिस लेकर जाएगा। इसी तरह से आगे सेक्टर बाइस पुलिस मंदिर तक कांवड़ियों को पुलिस पहुंचाएगी।
भीड़ को लेकर बनाए बैरियर
शहर के सभी चौराहों पर पुलिस तैनात किया जाएगा। इसके लिए एक प्लाटून पीएसी, कोतवाली क्षेत्र में चार क्यूआरटी, जहानाबाद में दो और सुनगढ़ी क्षेत्र में दो क्यूआरटी वाहनों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर में भीड़ को लेकर कई जगह बैरियर लगाए हैं। मुख्य रूप से आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहा, सत्यनारायण मंदिर के पास बैरियर लगाए गए हैं।

पुलिस चौकियों पर मेडिकल की सुविधा
कांवड़ियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट किया गया है। इससे किसी भी शिव भक्त को दिक्कत होने पर उसे उपचार मिल सके। शाही चौकी, ललौरीखेड़ा, असम चौराहा पुलिस चौकी पर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम मौजूद रहेंगी। इससे जरूरत पड़ने पर शिवभक्तों को मेडिकल सुविधा दी जा सके।

सावन के दूसरे सोमवार के लिए रविवार को गौरी शंकर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसपी दिन

सावन के दूसरे सोमवार के लिए रविवार को गौरी शंकर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसपी दिन- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed